Daily
Large
बुधवार, 22 जनवरी, 2025 तदनुसार माघ कृष्ण पक्ष (2081) अष्टमी/नवमी भागदौड़ है, साथ ही मान-सम्मान भी है। नौकरी पेशा जीवन में भार रह सकता है, परन्तु उसके साथ संभावनाएं अधिक है। मेडिकल और फार्मास्यूटिकल संबंधी कामकाज में नई शुरुआत महत्वपूर्ण कही जाएगी। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में रोटेशन में अलग लेवल की स्पष्टता साथ है।
Monthly
Large
धनु : फरवरी, 2026 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। फरवरी माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : नौकरी पेशा जीवन हो या कामकाजी जीवन की अवस्था सकारात्मकता के साथ आगे बढऩे के लिहाजा एक-एक निर्माण क्रम का सिरा साथ-साथ है। आत्मविश्वास अच्छे से बना हुआ है। मन की संतुष्टि अब बनने वाली रहेगी। इंटरव्यू का प्रयास किया था, वहां बेहतर परिणाम आ सकता है। किसी प्रोजेक्ट में जुडऩे के साथ लचीलापन अपनाकर चलियेगा। द्वितीय भाव : वाणी के प्रभाव को समझने वाला व्यक्ति गलत शब्द इस्तेमाल करने वाला नहीं होता, उससे बचकर चले। धन लाभ के योगायोग शानदार बने हुए हैं। आई.टी. फील्ड में नए सिरे से जुडऩे के लिहाजा सरलता से बढ़ा जा सकता है। तृतीय भाव : लम्बे समय से जाब में एक्टिव नहीं हो पा रहे थे, वहां ये समय एक्टिव कर सकता है। भीतर के स्थायित्व बढऩे की तैयारी में है। प्रमोशन की उम्मीद थी, उसकी पूर्ति हो सकती है। पुरुषार्थ अच्छे से बना हुआ है। चतुर्थ भाव : पुरानी जमीन से संबंधित मामलात में दुविधाएं थी, उससे हटने का प्रयोजन समक्ष आने की तैयारी हो चुकी है। वाहन संबंधी या पुराने वाहन संबंधी कामकाज में भी जुडऩे के लिहाजा बेहतरी है। कंस्ट्रक्शन, रियल स्टेट, स्टील, बिल्डिंग मैटेरियल संबंधी कामकाज में बेहतरी बनी हुई है। माता के साथ संबंधों को संभालने की जरूरत रहेगी। पंचम भाव : क्षमताओं के साथ वृद्धि की प्रखरता देखने वाले हो सकते हैं। वाकपटुता देखते ही बनती है। वक्ता संबंधी श्रेणी में ये समय अवसरों का है। मेडिकल और तकनीकी फील्ड में ये समय बेहतर बना हुआ है। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में बेहतरी है। संतान पक्ष को लेकर दुविधा बनी हुई थी, वहां अब सुधार रहेगा। षष्ठ भाव : स्वास्थ्य में सुधार के संकेत रहेंगे। फाइनेंसियल बर्डन की दुविधाएं थी, वहां हटने की राह के साथ आगे बढऩे वाले रहेंगे। ऋण संबंधी कमी आने की तैयारी है। शत्रु पक्ष शुरुआती हावी रह सकता है, उसके बाद चिंताएं नहीं है। माइग्रेस संबंधी तकलीफ से संभले। सप्तम भाव : गृहस्थ पक्ष के साथ समय नहीं देने की प्रक्रिया दुविधा ला सकती है। व्यापार में ग्रोथ के लिहाजा जो चल रहा है उसके साथ चलते हैं तो बेहतरी देख सकते हैं। व्यापारिक साझेदारी में संभले। अष्टम भाव : विदेश संबंधित कामकाज में धीमापन रह सकता है। नवम भाव : आध्यात्मिक धीरे-धीरे प्रगति आने की तैयारी में है। पुरुषार्थ के उदय को समक्ष रखने वाला रहेगा। दशम भाव : स्थितियों को मैनेज अच्छे से करने वाले रहेंगे। पिता के साथ वैचारिक गतिरोध रह सकते हैं। कामकाज में बड़ा पद मिलता है तो भी संकलकर चले। एकादश भाव : पुरुषार्थ की यात्रा को और बेहतरी रहेगी। लाभ के साथ संवद्र्धन अच्छे से है। परन्तु उसकी वजह से अहम नहीं बढ़ पाए इसका ध्यान रखते हुए चलियेगा। द्वादश भाव : धनागमन के साथ वृद्धि है। आपकी तीव्रता निकलकर आ रही है। कोर्ट कचहरी संबंधी मामलात में थोड़ी पशोपेश रह सकती है। विदेश संबंधी कामकाज में खर्चों की स्थितियां बनी हुई है।
Yearly
Large
धनु : वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल
वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। नव वर्ष में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : व्यक्तित्व की सौम्यता बनी रहेगी। नए वर्ष के शुरुआती तीन महीने बेहतरी देने वाले रह सकते हैं। धैर्य के साथ चलने की आवश्यकता रहेगी। दक्षिण दिशा के कार्य साथ जोड़े जा सकते हैं। शेयर मार्केट संबंधी स्तर पर अलग स्तर बनने वाला रह सकता है। ये समय सकारात्मक संघर्ष का कहा जाएगा। द्वितीय भाव : शुरुआती छह महीने गेन वाले कहे जाएंगे। कंस्ट्रक्शन संबंधी कामकाज में सकारात्मकता है। कमीशन संबंधी कामकाज में बेहतरी आ सकती है। लोजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट संबंधी कामकाज में सकारात्मकता बनने वाली रहेगी। घुटनों संबंधी समस्याएं अप्रैल से सितम्बर तक परेशान कर सकती है। नौकरी पेशा जीवन में बदलाव के संकेत जरूर है, अप्रैल के बाद जहां है वहीं रुककर बढ़े। तृतीय भाव : पारिवारिक जनों $के साथ गलतफहमियां दूर हटने वाली रहेगी। पुरुषार्थ में वृद्धि रहेगी। 29 मार्च से मई तक माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखियेगा। ह्यूमन रिर्सोसेज संबंधी कामकाज में बेहतरी बनने वाली रहेगी। चतुर्थ भाव : मार्च अप्रैल में हृदय जनित रोगों से संभले। सूर्य उपासना के साथ हनुमंत उपासना अपनाने से बेहतरी रहेगी। लम्बे समय के अनुभव के बाद किसी स्तर पर बढऩे के लिहाजा बेहतरी देख सकते हैं। स्थिरगामिता बनने वाली रहेगी। आत्मविश्वास में भरपूर वृद्धि रहेगी। चिंताओं से मुक्त होकर गतिमान होने की आवश्यकता रहेगी। पंचम भाव : शिक्षा के साथ जुडऩे के लिहाजा तीव्रता है। संतान सुख की ओर अग्रसर महिलाओं के लिए स्थितियां ठीक है। तनाव को खत्म करके आगे बढऩे पर व्यवस्थित क्रम देखने वाले रह सकते हैं। यात्राओं के साथ बेहतरी देखने वाले रहेंगे। षष्ठ भाव : अपच संबंधी तकलीफ से संभले, मई के बाद सुधार है। शुगर रोग से संभले। आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होने वाला रहेगा, इसी वजह से भीतर की स्थिरता पाने वाले रहेंगे। नौकरी पेशा जीवन में ये वर्ष क्रम स्थिरवादिता और नई संभावनाओं को लाने वाला रहेगा। जो लोग रोड़ा बने हुए थे, वो हट रहे हैं। सप्तम भाव : व्यापारिक जीवन में धीमापन जरूर है, परन्तु व्यवस्थित आयाम है। लोगों के भरोसे काम छोडऩे से बचियेगा। शेयर मार्केट संबंधी गणनाएं सकारात्मक है। अष्टम भाव : मार्च अप्रैल तक लम्बी यात्राओं में अकेले जाने से बचें। किसी को साथ रखना बेहतर रहेगा। देरी की वजह से विलम्ब आ सकता है। नवम भाव : आध्यात्मिक बेहतरी है। इलेक्ट्रोनिक फील्ड में बेहतरी है। दशम भाव : कर्म के साथ आसक्ति और विरिक्त देखने वाले रहेंगे। खुद को मैनेज करने में दिक्कतें आ सकती है, संभले। एकादश भाव : लम्बे समय के काम में वृद्धि है। द्वादश भाव : कोर्ट कचहरी संबंधी मामलात में संभलकर चलना चाहिए, विशेषकर मार्च तक सावधानी बरते। व्यापारिक जीवन में लीकेज पर ध्यान देते हुए आगे बढऩे का प्रयास करे।