Daily
Large
आत्मविश्वास में वृद्धि है। गृहस्थ पक्ष के साथ अटकाव से मुक्त होकर बढ़े। आर्टिस्टिक्ट फील्ड में अलग लेवल का स्थायित्व है। भीतर का आध्यात्मिक चेतन्य भाव लोगों को प्रभावित करने वाला रहेगा। छोटी छोटी बातों में नकारात्मकता से बचकर चले। वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर फोकस करके चले।
Monthly
Large
अक्टूबर, 2026 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। अक्टूबर माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : इस महीने पूर्वाभास की ताकत अच्छे से बनी हुई है। फाइनेंसियल लेवल पर निर्णय लेने होते हैं, और संशयवादिता थी, तो इस महीने पहले बर्डन कम करने की ओर जा सकते हैं बाद में निवेश में प्रवेश किया जा सकता है। द्वितीय भाव : कम्युनिकेशन की एप्रोच में और बेहतरी आने वाली रहेगी। आपकी वाकपटुता और प्रतिध्वनि कमाल के साथ लोगों के साथ जोडऩे वाली रहेगी। पारिवारिक पक्ष के साथ मजबूती है। फाइनेंसियल गेन निरन्तर बना हुआ है। तृतीय भाव : कर्म का आधार ऊर्जा और अनुशासन देने वाला रहेगा। परिवर्तन के रास्तों को अख्तियार करके बढऩे वाले रह सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सूचना को रियेक्शन लैस होकर लेकर चले। चतुर्थ भाव : शत्रु पक्ष में धीरे-धीरे रियेक्शन लैस होकर चलते जा रहे हैं। आर्थिक भार को कम करते हुए बढ़ते चले जा रहे हैं। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी दुविधाएं रह सकती है। वाहन सुख के लिहाजा थोड़ा रुककर बढ़े। पंचम भाव : अज्ञात भय से हटने वाले रहेंगे। निवेश में आकस्मिक फायदों को अतिविश्वास में लेकर चलियेगा। संतान पक्ष की शिक्षा के खर्चे साथ चल रहे थे, वो सकारात्मक पक्ष देने वाले रहेंगे। संतान पक्ष के साथ वैचारिक मतभेद हटने वाले रहेंगे। षष्ठ भाव : हड्डियों संबंधी तकलीफ से संभले। शत्रु पक्ष हावी नहीं है, परन्तु कर्म से पुख्ता जवाब देते चले जा रहे हैं। मोटापे संबंधी स्थितियों से सावधानी बरते। सर्जरी में व्यवस्थित होकर चले। सप्तम भाव : गृहस्थ पक्ष के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई रिलेशन आगे बढ़ा है तो उसे समझने की ओर जाइयेगा फिर ही घर परिवार के समक्ष बात रखना बेहतर कहा जाएगा। व्यापारिक साझेदारी में ये समय बेहतर नहीं कहा जा सकता। अष्टम भाव : निर्णायक मौकों पर अकल्पनीय आत्मविश्वास आ सकता है। लग्जरी की चाह हावी रह सकती है। विदेश संबंधी कामकाज में ठीकठाक प्रवृतियां है। नवम भाव : योगाभ्यास के माध्यम से अपनी आध्यात्मिक प्रगति बढ़ाना चाहते हैं तो बेहतर क्रम रह सकता है जिससे प्रगति देखने वाले रह सकते हैं। मैनेजमेंट संबंधी शिक्षा में बेहतरी है। दशम भाव : नौकरी पेशा जीवन में जिस अभ्यास के साथ बढ़ रहे हैं उसके साथ सकारात्मकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद से संभले। परिवर्तन कर चुके हैं तो स्थिरता के साथ चलने की जरूरत रहेगी। एकादश भाव : आकस्मिक लाभ आते हैं वो जीवन यात्रा का अद्भुत सिरा है। कंधे दर्द से संभले। द्वादश भाव : अनिद्रा संबंधित स्थितियों से 17 अक्टूबर तक संभले। खर्चों की अधिकता बनी हुई है, संभले। सूर्य उपासना के साथ बढऩा बेहतर क्रम रहेगा। 17 अक्टूबर के बाद निर्णायक मौकों पर आत्मविश्वास में डगमगाहट महसूस कर सकते हैं, संभले। विदेश संबंधी सिरे उलझन रख रहे थे, वहां स्थिरता अपनाकर चले।
Yearly
Large
तुुला : वर्ष 2026 का वार्षिक राशिफल
नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। वर्ष 2026 में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : कामकाज में प्रजेंटेबल एप्रोच शानदार बनी हुई है। जो कामकाज करने की तैयारी में थे, वहां स्थिरता लेकर चलने की ताकत अच्छे से है। जो कार्य लोगों के साथ पूर्ण होने थे, अटकाव थे, वहां सुधार के संकेतों के साथ चल सकते हैं। आत्मविश्वास की झलक प्रत्येक कदम के साथ बनी हुई है। कामकाजी जीवन में उत्साहपूर्ण क्रम बनाकर रखकर चलने वाले रहेंगे। द्वितीय भाव : नौकरी पेशा जीवन में परिवर्तन का सिरा मौजूद है। जनवरी और फरवरी में परिवर्तन चाहेंगे वहां बेहतरी क्रम बने हुए हैं। डिजाइनिंग संबंधी कामकाज में शुरुआती तीन महीनों में व्यवस्थित क्रम साथ है। क्षमताओं के साथ आगे नहीं बढ़ पा रहे थे, वहां अब आगे नव निर्माण रहेगा। ये वर्ष का शुरुआती सिरा अद्भुत ऊर्जा के साथ बना हुआ है। तृतीय भाव : धनागमन के साथ वृद्धि तो है परन्तु अहम पनप सकता है, उससे दूरी बनाकर रखे। कम्युनिकेशन संबंधी कामकाज में इस वर्ष को 1 जून के बाद अति उत्तम कहा जाएगा। किताब प्रकाशन की ओर नहीं बढ़ पा रहे थे, वहां समयबद्ध गुंजाइशें देखने वाले रहेंगे। चतुर्थ भाव : आपकी ऊर्जा देखते ही बनती है। कामकाजी जीवन के साथ पारिवारि पक्ष का सहयोग अच्छे से है। स्थान परिवर्तन के लिहाजा 14 फरवरी तक का समय बेहतर कहा जाएगा। भाइयों और मित्रों के साथ रियेक्शन आ सकते हैं, उससे संभले। भूमि संबंधित निर्णय में 1 जनवरी से 31 जुलाई में फाइनेंसियल बर्डन के साथ भी बढऩा है तो सरलता के साथ गतिशील हो सकते हैं। मातृ पक्ष के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए चलने की आवश्यकता रहेगी। पंचम भाव : रियल स्टेट संबंधी कामकाज में बड़े निर्णय के साथ बढऩे के लिहाजा सकारात्मक बेस साथ है। सर्विस इंडस्ट्री संबंधी कामकाज में बड़े निर्णय के लिहाजा बेहतरी बनी हुई है। शेयर मार्केट संबंधी निवेश में भयाक्रांत वाले सिरे देख सकते हैं, गफलत से बचते हुए चलने का प्रयास करे। संतान पक्ष के साथ वैचारिक गतिरोध आ सकते हैं, उससे संभले। संतान पक्ष को कामकाज में सम्मिलित करने के लिहाजा बड़ी जिम्मेदारी देने से बचे। षष्ठ भाव : फाइनेंसियल बर्डन में कमी आ सकती है। कफ प्रधान रोग से संभलकर चले। घुटनों संबंधित तकलीफों से संभलकर चलने की आवश्यतकता है। सप्तम भाव : पुरुषार्थ की प्रखरता है। आपकी ऊर्जा बेहतर बनी हुई है। अटके निर्णयों की प्रतिध्वनि के साथ बढ़ा जा सकता है। पारिवारिक जनों के साथ सहयोग के साथ बढ़े। फार्मास्यूटिकल संबंधी निर्णय में संभले। कामर्शियल व्हीकल संबंधी निर्णय में संभले। विदेश संबंधी कामकाज में अकूत संभावनाएं हैं। अष्टम भाव : रिसर्च संबंधी कामकाज में प्रगति रह सकती है। भाग्य का सहयोग है। नवम भाव : लग्जरी में भी कुछ हद तक सकारात्मकता के साथ बढ़ सकते हैं। दशम भाव : सेल्फ मोटिवेशन की थोड़ी कमी रह सकती है। कामकाजी जीवन में अटकाव नहीं है, जिससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। एकादश भाव : पुण्य फलों के उदय बनने वाले रहेंगे। सकारात्मक बेस साथ-साथ है। निस्वार्थ भाव से किए गए कर्म पुण्य फलों के आधार बनाने वाले रहेंगे। द्वादश भाव : विदेश संबंधित कामकाज में तीव्रगामिता मिलने वाली रहेगी। कोर्ट कचहरी संबंधी मामलात में रिलीफ रह सकती है।