Daily
Large
फाइनेंसियल गेन बना हुआ है। स्वयं को व्यवस्थित करके आगे बढऩे का सिरा बना हुआ है। कार्यों में अटकाव थे, वहां सुधार के संकेत रहेंगे। भाग्य का सहयोग है इसीलिए बड़े निर्णय के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। विदेश संबंधी कामकाज में अनजान व्यक्ति के साथ काम करने से बचे। उच्च शिक्षा संबंधी स्तर पर सकारात्मकता बनी हुई है। मन की शंकाओं से मुक्त होकर आगे बढ़े।
Monthly
Large
सितम्बर, 2026 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। सितम्बर माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : कन्फ्ूजन से बचे। जल्दबाजी में निर्णय से बचना चाहिए। छोटी छोटी स्थितियां पशोपेश दे रही थी, उनसे भी संभलकर चले। निर्णय समयबद्धता के साथ लेकर चलने से सकारात्मकता रह सकती है। इलेक्ट्रोनिक, गैेजट संबंधी कार्य में बढऩे के लिहाजा तीव्रता बनी हुई है। द्वितीय भाव : फाइनेंसियल गेन अच्छे से बना हुआ है। बुद्धादित्य योग की स्थितियां अलग ताकत एवं स्पंदन के साथ आगे की ओर ले जाने वाली रहेगी। पारिवारिक जनों के साथ दुविधाओं से मुक्त होकर चलने का प्रयास करे। महत्वपूर्ण संकेत कार्य क्षेत्र में मिल रहे हैं उनके साथ चलने से बेहतरी रह सकती है। शेयर मार्केट संबंधी स्थिति में मुनाफा मिल रहा है तो पुन: निवेश के साथ बढऩा सार्थक कहा जाएगा। वाणी संबंधी कामकाज में बेहतरी है। तृतीय भाव : प्रजेंटेंशन संबंधी एप्रोच में बेहतरी बनी हुई है। मित्रों का अच्छा सहयोग स्थापित है। जो भी कामकाज नए सिरे में देखना चाहते हैं उसकी पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढऩे का प्रयास करने से बेहद अच्छे परिणामों की गुंजाइश बनी हुई है। चतुर्थ भाव : जमीन संबंधी लाभ अटके हुए थे, वहां से अब धीरे-धीरे सकारात्मकता आने वाली रहेगी। एग्रीकल्चर संबंधी कामकाज में जुडऩे के लिहाजा सहयोग की स्थिति बनी हुई है। कार्यों में व्यवस्थित होकर बढऩे वाले रहेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत रहेंगे। पंचम भाव : क्षमताओं में वृद्धि के साथ बढिय़ेगा। शेयर मार्केट संबंधी निवेश के साथ बढ़ा जा सकता है। विदेश में शिक्षा के क्रम अच्छे से है। किसी रिलेशन में सिर्फ खर्च थे, और फायदा उठाया जा रहा है तो धीरे-धीरे वहां से दूर हो जाना बेहतर है। इन्वेस्टमेंट में जल्दबाजी के क्रम को अपनाकर चलने से बचे। षष्ठ भाव : पेट संबंधी इश्यू से सावधानी बरते। घुटनों संबंधी सर्जरी टाल रहे थे, तो अब उस ओर गतिमान हुआ जा सकता है। शत्रु पक्ष की स्थितियों से पशोपेश थे, वहां से सामंजस्य हो सकता है। फाइनेंसियल बर्डन में कमी के रास्तों में आकस्मिक खर्चे बढ़ सकते हैं। बैंकिंग संबंधी कामकाज में सुधार आ सकता है। सप्तम भाव : छोटी छोटी बातों में अज्ञात भय से हटकर चलने की आवश्यकता रहेगी। कैमीकल संबंधी कामकाज में बेहतरी साथ बनी हुई है। व्यापारिक साझेदारी में आगे बढऩे के लिहाजा ठहराव के साथ चले। गृहस्थ पक्ष के साथ सामंजस्य बनाकर चलने से बेहतरी रह सकती है। अष्टम भाव : विदेश संबंधी कामकाज में फाइनेंसियल गेन नहीं बन पा रहा था, वहां सकारात्मकता देखने वाले हो सकते हैं। रिसर्च संबंधी कामकाज में प्रोग्रेसिव बेस बने हुए हैं। नवम भाव : भाग्य का सहयोग बना हुआ है। आध्यात्मिक प्रगति अच्छे से है। आर्थिक पक्ष के साथ की यात्रा अद्भुत बनी हुई है। दशम भाव : आर्थिक यात्रा की गणना तीव्रता के साथ नजर आती है। कामकाज संबंधी यात्राएं बेहतर प्रतिध्वनि के साथ है। इच्छाशक्ति को अपनाकर चलना बेहतर कहा जाएगा। एकादश भाव :अर्थ लाभ के सिरे अच्छे से मौजूद है। जहां से अपेक्षा नहीं थी, वहां से आर्थिक लाभ के सिरे अच्छे से निकलकर आने वाले हो सकते हैं। द्वादश भाव : खर्चे भी सकारात्मकता देने वाले रहेंगे।
Yearly
Large
सिंह : वर्ष 2026 का वार्षिक राशिफल
नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। वर्ष 2026 में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : कामकाजी जीवन में आपाधापी मिल रही थी, संघर्ष मिल रहे थे, उनसे हटकर स्थिरता प्राप्त करनी होती है, वहां धैर्य के साथ चलने से बेहतरी देख सकते हैं। 16 जनवरी से 13 फरवरी तक का समय अर्थ पक्ष में बढ़ोतरी हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी थी, उसमें सुधार देखने वाले रहेंगे। द्वितीय भाव : गृहस्थ पक्ष की सलाह में कन्फ्यूजन पा रहे हैं तो स्पष्टता नहीं आ पाती है। इस वर्ष जल्दबाजी से दूरी बनाकर रखे। तृतीय भाव : क्षमताओं में ये वर्ष वृद्धि दे रही है। किसी कार्य में विलम्ब हो रहा है तो ऐसी स्थितियों में भी स्वयं को धैर्य के साथ लेकर चलने का प्रयास करे। सुधार के संकेत साथ-साथ बने हुए हैं। चतुर्थ भाव : जहां कन्फ्यूजन लगे वहां किसी अन्य से सलाह लेकर आगे बढऩा बेहतर क्रम रहेगा, जिसे अपनाकर चलियेगा। पंचम भाव : शासन प्रशासन संबंधी सेवाओं के साथ जुड़े लोगों के लिए प्रोग्रेसिव आने वाली रहेगी। अर्थ पक्ष में शुरुआत में बेहतरी बाद में 11 मार्च से 1 जून के मध्य निवेश की ओर जाना है तो वहां व्यवस्थित देखना है तो स्पष्टता के साथ ही बढऩे का प्रयास करे। षष्ठ भाव : फाइनेंसियल गेन की एप्रोच बनी हुई है, उसे व्यवस्थित तौर पर लेर चलने का प्रयास करे। मोहग्रसित होकर गलत निर्णय लेने से बचियेगा। सप्तम भाव : धनागमन के साथ लचीलापन बना हुआ है। आजीविका के माध्यम जुडऩे वाले रहेंगे। वायदों में इस वर्ष बारम्बार फंस सकते हैं, उससे संभले। परिवर्तन के साथ चलने की कोशिश करे बेहतरी आने वाली रहेगी। गृहस्थ पक्ष के साथ थोड़े मतभेद रह सकते हैं। व्यापारिक साझेदारी में संभले। अष्टम भाव : विदेश संबंधी कामकाज में तीव्रता बनाकर रखियेगा। फैशन टेक्नोलाजी में आगे बढऩे के लिहाजा सकारात्मकता साथ-साथ आने वाली रहेगी। यात्राएं भारपूर है, जो आनंददायी क्रम बना रही है। मातृ पक्ष के साथ चिंताओं के विषय नहीं है। नवम भाव : आध्यात्मिक उन्नति साथ है। एग्रीकल्चर संबंधी कामकाज में रुचि दिखा रहे हैं तो ये समय उपयोगी बना हुआ है। रोके निर्णय को आगे बढऩे का प्रयास कीजियेगा। आप जीवंत स्थितियों के साथ चलने का प्रयास कीजियेगा। दशम भाव : कर्म के प्रति समर्पण समाया हुआ है। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में सकारात्मकता है। संतान पक्ष के साथ दुविधाएं नहीं है। रिसर्च और गणनाओं और मेडिकल फील्ड संबंधी कामकाज में बेहतरी है। आकस्मिक ऋण लेने पड़ सकते हैं, उससे संभलकर निर्णय ले। शत्रु पक्ष हावी हो सकते हैं। एकादश भाव : लाभ में वृद्धि है। संतोष भी लाभ है जो हासिल किया वो भी लाभ है। संतान पक्ष को बढ़ता हुआ देख रहे हैं वो भी लाभ है। द्वादश भाव : खर्चों पर जितना नियंत्रण है उतनी बेहतरी है। जबरदस्ती के खर्चों से बचे। कोर्ट कचहरी संबंधी मामलात में ठीकठाक स्थितियां बनी हुई है।