Daily
Large
बुधवार, 22 जनवरी, 2025 तदनुसार माघ कृष्ण पक्ष (2081) अष्टमी/नवमी धनागमन में वृद्धि है। पारिवारिक जनों के साथ संवाद कौशल बना हुआ है। पूर्वाभास की सकारात्मकता है। मन संतोष के साथ उजागर है। कार्य में तीव्रगामिता के साथ आगे बढऩे की तैयारी में है। डेटा साइंसेज और गणनाओं संबंधी कामकाज में सकारात्मकता है। किसी को लेकर मन में भय था तो उससे हटना और स्थिरता के साथ बढऩा महत्वपूर्ण सिरा रहेगा।
Monthly
Large
कन्या : फरवरी, 2026 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। फरवरी माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : निर्णायक मौकों पर आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। भीतर पुन: अवलोकन के साथ बढऩे का प्रयास करना चाहिए। हम ही सही है, गलत हो सकता है, अगले के विचार को भी सुनकर आगे बढऩे का प्रयास करते हुए चले। द्वितीय भाव : आकस्मिक खर्चे आ सकते हैं। फाइनेंसियल इंस्टीट्यूट संबंधी कामकाज में फायदा मिलने की उम्मीद है। शेयर मार्केट संबंधी निवेश संबंधी कार्य है या इंश्योरेंस संबंधी कामकाज में जुड़ाव है तो वहां प्रोग्रेसिव मेजर निरन्तरता के साथ है। वाणी संबंधित कामकाज में भरपूर सार्थकता बनी हुई है। पारिवारिक पक्ष के साथ तनाव रह सकता है, उससे संभले। इंटीरियर डिजाइन संबंधी कामकाज में जल्दबाजी से बचे। तृतीय भाव : क्षमताओं में वृद्धि है। हुनर और कर्म के साथ अलग आयाम प्राप्त हो सकता है। जिन कार्यों में अटके हुए थे, पुन: नव प्रवाह को देखने की आवश्यकता रहेगी। भीतर के धीमेपन को स्थापित करके चलने से बेहतर परिणाम की प्रतिध्वनि रहेगी। आई.टी. फील्ड, फार्मास्यूटिकल और वर्दीधारी नौकरी वालों के लिए ये महीना विलक्षण बना हुआ है। चतुर्थ भाव : भूमि संबंधित कामकाज में निर्णय लिए जा सकते हैं। रुपये पैसे का रोटेशन अच्छे से आ रहा है तो नव प्रवाह को देखते हुए भी बढ़ा जा सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार है। वाहन संबंधी निर्णय लेना चाहते हैं तो अपनी लिमिट को ध्यान रखते हुए बढ़ा जा सकता है। सर्विस इंडस्ट्री संबंधी कामकाज में सकारात्मकता बनी हुई है। पंचम भाव : शेयर मार्केट संबंधी निवेश के लिहाजा 15 फरवरी तक सहयोग की स्थितियां है। संतान सुख की ओर अग्रसर महिलाओं को स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए आगे बढऩा चाहिए। सकारात्मकता के बेस निरन्तरता के साथ चल रहे हैं। षष्ठ भाव : शत्रु पक्ष हावी नहीं है। स्वास्थ्य में शुगर लेवल का ख्याल रखे। थाइराइड और त्वचा संबंधी रोगों से संभले। 14 से 20 फरवरी के मध्य शल्य चिकित्सा की ओर बढ़ा जा सकता है। सप्तम भाव : व्यापारिक जीवन के साथ घर्षण बने हुए थे, वो अब हटने की तैयारी है। कर्मशीलता का प्रवाह शानदार मौजूद है। गृहस्थ पक्ष के साथ उलझने थी, समय नहीं दे पा रहे थे, वहां से भी अब सुधार के संकेत है। व्यापारिक साझेदारी में ये समय व्यवस्थित है। अष्टम भाव : रिसर्च और गणनाओं संबंधी कामकाज में अलग लेवल शिक्षा आगे बढ़ाई जा सकती है। विदेश संबंधित कामकाज में भरपूर वृद्धि के सिरे बने हुए हैं। नवम भाव : भाग्य के सहयोग की अपेक्षा करके नहीं चले। कर्म की प्रखरता से बढऩे बेहतरी देखने वाले रहेंगे। दशम भाव : इच्छाशक्ति साथ साथ गतिमान है। इसके बूते कई कार्यों में बेहतरी प्रतिध्वनि करने वाले रहेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। एकादश भाव : लाभ में थोड़ी कमी रह सकती है। अपेक्षित लाभ रहा है, साथ ही साथ खर्चे भी है। सर्वांगीण लाभ में ठीकठाक वृद्धि है। द्वादश भाव : व्यर्थ की चिंताओं से हटने वाले रहेंगे। विदेश संबंधी कामकाज में वृद्धि है। मानसिक संतुष्टि बनी हुई है।
Yearly
Large
कन्या : वर्ष 2026 का वार्षिक राशिफल
नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। वर्ष 2026 में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : इस वर्ष लग्जरी बढऩे वाली रहेगी। स्थिरता को लेकर आगे बढऩे की तैयारी में है। लचीलापन और स्वीकारता देखते ही बनती है जिससे तीव्रता आती चली जा रही है। स्थिरता का सिरा साथ-साथ बना हुआ है। घबराहटों को हटाकर चलने का प्रयास करने से बेहतरी आने वाली रहेगी। द्वितीय भाव : कामकाजी जीवन में जिन संकल्पों को बनाया है उनकी पूर्ति का क्रम सामने है। विवाह अटका सामने आया है वहां गहराई से चल रहे हैं। तृतीय भाव : फाइनेंसियल गेन की एप्रोच में व्यवस्थित होकर आगे बढऩे के लिहाजा सकारात्मक पक्ष साथ-साथ बना हुआ है। संभावनाओं के सिरों को गहराई से जोड़कर आगे बढऩे का प्रयास करने से सिरेबद्ध सफलता सामने है। चतुर्थ भाव : अटकी प्रमोशन में इंतजार किया वहां नेटिव प्लेस की गुंजाइशें भरपूर है। छोटी छोटी व्यवस्थाओं में उलझने से बचते हुए चलने से बेहतरी रहेगी। आगे की योजनाओं में सार्थकता बनी हुई है। पंचम भाव : बड़े निर्णय अटके हुए थे, रुकावटें थी, वहां से हटकर स्थिरगामी होना बेहतर क्रम कहा जाएगा। भूमि संबंधित कामकाज में बड़े निर्णय के लिहाजा शुरुआत से सहयोग की स्थितियां बनी हुई है। अज्ञात भय सता सकते हैं, उससे संभले। षष्ठ भाव : नाड़ी तंत्र संबंधी समस्याओं से संभलकर चले। गणपति उपासना के साथ चलने का प्रयास करे। कमीशन संबंधी कामकाज में बेहतरी है। किसी रिलेशन में जुड़ चुके हैं, गृहस्थ जीवन को आगे देखने के लिहाजा आगे बढ़ा जा सकता है। सप्तम भाव : गृहस्थ पक्ष के साथ शल्य चिकित्सा की ओर जाना है तो वहां व्यवस्थित होकर बढ़ा जा सकता है। शेयर मार्केट संबंधी निवेश में सपोर्टिव रिदम है। संतान सुख की ओर अग्रसर नहीं हो पाई महिलाओं के लिए ये वर्ष पूरा सहयोगी बना हुआ है। अष्टम भाव : कंस्ट्रक्शन, रियल स्टेट और तकनीकी फील्ड में जो भी निर्णय लेंगे सकारात्मक है। नौकरी से व्यापार की ओर जाना है तो सहयोग का आवरण बना हुआ है। नवम भाव : विदेश संबंधित कामकाज में नई संभावनाएं है। नेटिव प्लेस के साथ बढऩा बेहतर कहा जा सकता है। आध्यात्मिक उन्नति प्रखर सिरे के साथ बनी हुई है। सकारात्मकता आगे बढ़ा रही है। उच्च शिक्षा में बड़े निर्णय के साथ जुड़ा जा सकता है। दशम भाव : जहां चल रहे हैं वहां चलते हुए आगे की स्थितियों को देखे गलत निर्णय के साथ बढऩा ठीक नहीं है। उससे संभलना जरूरी रहेगा। मन की स्थिरगामिता अच्छे से बन रही है। एकादश भाव : बड़े परिवर्तन के लिहाजा बढ़ा जा सकता है। लाभ अच्छे से बढ़ रहा है। लाभ के हिस्से को दान-पुण्य में बांटते हैं प्रगति चहुं ओर रहेगी। द्वादश भाव : लग्जरी से बचकर चले। मानसिक संतुष्टि बढ़ाकर चले। मन की तेजी व्यवस्थित कर रही है। छोटी छोटी बातों में उद्वेग से हटकर चलने का प्रयास करे। धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन के साथ चलने का प्रयास करते हुए बढ़ते चले जाइयेगा।