Daily
Large
भागदौड़ है, साथ ही मान-सम्मान भी है। नौकरी पेशा जीवन में भार रह सकता है, परन्तु उसके साथ संभावनाएं अधिक है। मेडिकल और फार्मास्यूटिकल संबंधी कामकाज में नई शुरुआत महत्वपूर्ण कही जाएगी। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में रोटेशन में अलग लेवल की स्पष्टता साथ है।
Monthly
Large
धनु : नवम्बर, 2026 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। नवम्बर माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : कार्यों में निपुणता बढऩे की तैयारी है। जिन कार्यों में अड़चने देखी थी वो हटने की तैयारी में है। इंटरव्यू या मुलाकात की ओर जा रहे हैं तो वहां से भी सकारात्मक संकेत समक्ष है। शिक्षा, शेयर मार्केट या फाइनेंस इंस्टीट्यूट में नए रूपक के लिहाजा समय सहयोगी है। द्वितीय भाव : परिवार के साथ जमीन संबंधी विवाद अब सुलझने की ओर आ सकता है। अटके रुपये पैसे में पूरी गुंजाइश बढ़ाने से बेहतरी देख सकते हैं। सकारात्मक संकेत के साथ चल सकते हैं। कम्युनिकेशन में धीमापन रखेंगे उतना अच्छा है। पारिवारिक पक्ष के साथ कामकाज की शुरुआत से पहले दो-तीन बार विचार कर लेना बेहतर है। तृतीय भाव : पुरुषार्थ में वृद्धि नजर आती है। यात्राएं अधिकाधिक रह सकती है। प्रमोशन संबंधी गुंजाइशें बन सकती है। कैमीकल, फार्मास्यूटिक, औषध विज्ञान संबंधी कामकाज में एक क्लिक का इंतजार कर रहे थे, वो भरपूर गुंजाइश बनी हुई है। मित्रों के साथ रहे मतभेदों को हटाकर आगे बढऩे की अवस्था को लेकर चले। चतुर्थ भाव : मशीनरी संबंधित कामकाज या तकनीकी काम हो वहां से बेहतरी रह सकती है। रियल स्टेट और कंस्ट्रक्शन संबंधी कामकाज में और अधिक बेहतरी आने की तैयारी है। कमीशन संबंधी कामकाज में धीरे-धीरे बेहतरी निकलकर आ रही है। मातृ पक्ष की ओर से जुड़ाव है। इंटीरियर संबंधी कामकाज में बेहतरी आने की तैयारी है। पंचम भाव : क्षमताओं में वृद्धि नजर आती है। शिक्षा संबंधी क्रम में अद्भुत वृद्धि बनती चली जाती है। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में 12 नवम्बर के बाद बढ़ सकते हैं। कोर्स की ओर जाने के लिहाजा सहयोग की प्रतिध्वनि बनी हुई है। संतान पक्ष के साथ 12 नवम्बर तक वैचारिक मतभेद से बचे। षष्ठ भाव : फाइनेंसियल बर्डन बढ़ाने से बचे। कामकाज बढ़ा है और बढ़ाने के लिहाजा लोन की ओर जाना ठीक नहीं है। निवेश की ओर जाना ज्यादा बेहतर करना रहेगा। स्वास्थ्य में नियमित व्यायाम ठीक कहा जाएगा। शत्रु पक्ष हावी हो सकते हैं बिलकुल कुछ बिगाडऩे वाले नहीं है। सप्तम भाव : नए कामकाज की शुरुआत के लिहाजा महीना शानदार है। लम्बे समय के काम की नींव के लिहाजा बेहतरी बनी हुई है। कमीशन संबंधी कामकाज में धीरे-धीरे बेहतरी। इवेंट मैनेजमेंट संबंधी कामकाज में वृद्धि नजर आती है। गृहस्थ पक्ष के साथ 17 नवम्बर तक वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। अष्टम भाव : 12 नवम्बर तक वाहन चलाते समय सावधानी बरते। लम्बी यात्रा में वाहन की जांच करा ले। किसी के साथ जा रहे हैं तो पहले जांच परख कर ले। नवम भाव : आध्यात्मिक प्रगति नजर आती है। योग या रचनात्मक विद्वता में नाम को ख्याति मिलती चली जा रही है। हम कुछ जानते हैं इस गलत फहमी से बचे। दशम भाव : प्रजेंटेशन संबंधी स्थितियों में सजग और तैयारी के साथ बढऩा बेहतर रहेगा। पिता के साथ वैचारिक गतिरोध से संभले। खुद को मैनेज करने में 17 नवम्बर के बाद सुधार रह सकते हैं। एकादश भाव : रियेक्शन लैस होकर कामकाज में बढऩा चाहिए। भाग्य का सहयोग है इस वजह से दूनी रफ्तार के साथ बढ़े। कर्म और लाभ की प्रतिध्वनि सकारात्मकता के साथ है। द्वादश भाव : विदेश संबंधित कामकाज में भरपूर संघर्ष रह सकते हैं, संभले। विदेश संबंधी शिक्षा में आगे बढ़ रहे हैं तो वहां बेहतरी नजर आती है। कोर्ट कचहरी संबंधी मामलात में 12 नवम्बर तक संभलना चाहिए, बाद में स्थिरता बनी हुई है।
Yearly
Large
धनु : वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल
वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। नव वर्ष में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : व्यक्तित्व की सौम्यता बनी रहेगी। नए वर्ष के शुरुआती तीन महीने बेहतरी देने वाले रह सकते हैं। धैर्य के साथ चलने की आवश्यकता रहेगी। दक्षिण दिशा के कार्य साथ जोड़े जा सकते हैं। शेयर मार्केट संबंधी स्तर पर अलग स्तर बनने वाला रह सकता है। ये समय सकारात्मक संघर्ष का कहा जाएगा। द्वितीय भाव : शुरुआती छह महीने गेन वाले कहे जाएंगे। कंस्ट्रक्शन संबंधी कामकाज में सकारात्मकता है। कमीशन संबंधी कामकाज में बेहतरी आ सकती है। लोजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट संबंधी कामकाज में सकारात्मकता बनने वाली रहेगी। घुटनों संबंधी समस्याएं अप्रैल से सितम्बर तक परेशान कर सकती है। नौकरी पेशा जीवन में बदलाव के संकेत जरूर है, अप्रैल के बाद जहां है वहीं रुककर बढ़े। तृतीय भाव : पारिवारिक जनों $के साथ गलतफहमियां दूर हटने वाली रहेगी। पुरुषार्थ में वृद्धि रहेगी। 29 मार्च से मई तक माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखियेगा। ह्यूमन रिर्सोसेज संबंधी कामकाज में बेहतरी बनने वाली रहेगी। चतुर्थ भाव : मार्च अप्रैल में हृदय जनित रोगों से संभले। सूर्य उपासना के साथ हनुमंत उपासना अपनाने से बेहतरी रहेगी। लम्बे समय के अनुभव के बाद किसी स्तर पर बढऩे के लिहाजा बेहतरी देख सकते हैं। स्थिरगामिता बनने वाली रहेगी। आत्मविश्वास में भरपूर वृद्धि रहेगी। चिंताओं से मुक्त होकर गतिमान होने की आवश्यकता रहेगी। पंचम भाव : शिक्षा के साथ जुडऩे के लिहाजा तीव्रता है। संतान सुख की ओर अग्रसर महिलाओं के लिए स्थितियां ठीक है। तनाव को खत्म करके आगे बढऩे पर व्यवस्थित क्रम देखने वाले रह सकते हैं। यात्राओं के साथ बेहतरी देखने वाले रहेंगे। षष्ठ भाव : अपच संबंधी तकलीफ से संभले, मई के बाद सुधार है। शुगर रोग से संभले। आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होने वाला रहेगा, इसी वजह से भीतर की स्थिरता पाने वाले रहेंगे। नौकरी पेशा जीवन में ये वर्ष क्रम स्थिरवादिता और नई संभावनाओं को लाने वाला रहेगा। जो लोग रोड़ा बने हुए थे, वो हट रहे हैं। सप्तम भाव : व्यापारिक जीवन में धीमापन जरूर है, परन्तु व्यवस्थित आयाम है। लोगों के भरोसे काम छोडऩे से बचियेगा। शेयर मार्केट संबंधी गणनाएं सकारात्मक है। अष्टम भाव : मार्च अप्रैल तक लम्बी यात्राओं में अकेले जाने से बचें। किसी को साथ रखना बेहतर रहेगा। देरी की वजह से विलम्ब आ सकता है। नवम भाव : आध्यात्मिक बेहतरी है। इलेक्ट्रोनिक फील्ड में बेहतरी है। दशम भाव : कर्म के साथ आसक्ति और विरिक्त देखने वाले रहेंगे। खुद को मैनेज करने में दिक्कतें आ सकती है, संभले। एकादश भाव : लम्बे समय के काम में वृद्धि है। द्वादश भाव : कोर्ट कचहरी संबंधी मामलात में संभलकर चलना चाहिए, विशेषकर मार्च तक सावधानी बरते। व्यापारिक जीवन में लीकेज पर ध्यान देते हुए आगे बढऩे का प्रयास करे।