Daily
Large
बुधवार, 22 जनवरी, 2025 तदनुसार माघ कृष्ण पक्ष (2081) अष्टमी/नवमी विदेश संबंधी कामकाज में वृद्धि है। रिसर्च और गणनाओं संबंधी कामकाज में सकारात्मकता है। उच्च शिक्षा संबंधी बड़े निर्णय के साथ जुडऩे के लिहाजा सकारात्मकता रहेगी। आई.टी. फील्ड में गहराई से जुड़कर आगे बढ़ा जा सकता है।
Monthly
Large
वृश्चिक : फरवरी, 2026 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। फरवरी माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : इस महीने संभावनाएं अधिकाधिक बनी हुई है पूरी ऊर्जा के साथ जितना आगे बढना चाहते हैं उसकी सकारात्मकता साथ-साथ है। बड़े परिवर्तन के लिहाजा भी ऊर्जावान होकर बढ़ सकते हैं। नई नौकरी की ओर जाना चाहते थे, वहां श्रेष्ठताभरा सिरा साथ आने की तैयारी में है। जिस मान-सम्मान में कमी थी, वहां से सुधार के सिरे लेकर चल रहे हैं। आत्मविश्वास और आर्थिक प्रगति है। द्वितीय भाव : शुरुआती स्तर पर लग सकता है खर्चे अधिक है, बाद की यात्रा सकारात्मक रहेगी। वाणी अद्भुत स्पंदन के साथ चल रही है। पारिवारिक घर्षण से हटकर स्थायित्व का आधार बनने वाला रहेगा। भूमि संबंधित अटके विवाद में अब सकारात्मकता आने की तैयारी में है। भीतर के तर्क बढ़ सकते हैं। तृतीय भाव : प्रमोशन और आई.टी. फील्ड में सकारात्मकता बनी हुई है। जो कार्य हाथ में ले लिए हैं उसमें तेजी के साथ स्वयं की गुंजाइशों को जोड़ते हुए चलियेगा। भाइयों और मित्रों का साथ अपनाकर चले। चतुर्थ भाव : लग्जरी के साथ वृद्धि के क्रमबद्ध सिरे आने की तैयारी में है। जिन कामकाज में बाधाएं थी, वहां से अब सकारात्मक पक्ष आने वाला रहेगा। इंटीरियर डिजाइनिंग संबंधी कामकाज में वृद्धि है। तनाव रह सकते हैं, उससे संभले। वाहन संबंधी और एजेंसी लाइन संबंधी कामकाज में जल्दबाजी से बचे। कमीशन संबंधी कामकाज में डील मिल रही है तो टालने से बचे। पंचम भाव : शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में धीमे-धीमे आगे बढ़े। भीतर की घुटन की स्थिति से हटकर स्थायित्व का भाव बनने वाला रहेगा। अटके कामों में अब वृद्धि धीरे-धीरे देखने वाले रहेंगे। संतान पक्ष के साथ बेहतरी बनी हुई है। समय के निवेश को भी अच्छे से देखियेगा। संतान सुख की ओर अग्रसर महिलाओं के लिए बेहतरी है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रता के साथ रहने वाले रहेंगे। षष्ठ भाव : स्वास्थ्य में मजबूती है। शत्रु पक्ष हावी नहीं है। सर्जरी संबंधी एप्रोच में 18 से 21 फरवरी के मध्य बढ़ सकते हैं। अर्थ पक्ष के भार में कमी के रास्ते मिलने वाले रहेंगे। सप्तम भाव : व्यापार में जैसे जैसे धनागमन बढ़ रहा है लग्जरी के खर्चे बढ़ सकते हैं, वहां नियंत्रण रखते हुए बढऩे का प्रयास करे। इच्छाशक्ति साथ बनी हुई है। व्यापारिक साझेदारी में दुविधाएं थी, वहां से अब सुधार के संकेत देखने वाले रहेंगे। गृहस्थ पक्ष के साथ कामकाज की शुरुआत की जा सकती है। अष्टम भाव : रिसर्च और गणनाओं संबंधी कामकाज में बेहतरी नजर आती है। विदेश संबंधित कामकाज में भरपूर वृद्धि देख सकते हैं। हुनर को अच्छे से जगह प्राप्त हो सकती है। नवम भाव : आध्यात्मिक पक्ष की तीव्रता में कमी है। उच्च शिक्षा में दिक्कतें आ सकती है, संभले। रुपये पैसे में खर्च भाग्य के भरोसे आ सकते हैं, संभले। दशम भाव : आकस्मिक अवसरों को साथ लेकर चले। शासन-प्रशासन संबंधी अटके कामों में तेजी है। राजनीतिक क्षेत्र में हस्तक्षेप बढऩे वाला रहेगा। एकादश भाव : लाभ के सिरों में निरन्तरता के सिरे उजागर होकर बढ़ रहे हैं। कमीशन और इवेंट मैनेजमेंट संबंधी कामकाज में बेहतरी है। वकालात संबंधी कामकाज में सकारात्मकता है। द्वादश भाव : लग्जरी में वृद्धि है। कोर्ट कचहरी संबंधित मामलात में रिलीफ है। व्यापार में खर्चे बढ़ाने के लिहाजा भी समय बेहतर है। मां दुर्गा की उपासना के साथ बढ़ते रहियेगा।
Yearly
Large
वृश्चिक : वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल
वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। नव वर्ष में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : कन्फ्यूजन बने रह सकते हैं। 14 जनवरी से 29 मार्च 2025 तक का समय निर्णय लेने के लिहाजा बेहतर कहा जाएगा। देरी की वजह से फस्र्टेशन से आ सकती है। नेटिव के साथ जुडऩे की उम्मीद है। भौतिक सुख-सुविधाएं बढऩे वाली रहेगी। मेडिकल और फार्मास्यूटिकल में ये वर्ष महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। व्यापारिक जीवन में आलस्य से बचकर चलें। द्वितीय भाव : शुरुआती तीन महीने इच्छाशक्ति में कमी रह सकती है, बाद में बेहतरी आ सकती है। रियल स्टेट संबंधी कामकाज में पूरा वर्ष बेहतर कहा जाएगा। तृतीय भाव : स्थान विशेष के साथ एक्सपोर्ट या यूनिट लगानी है तो उस ओर जाया जा सकता है। ट्रांसपोर्टेशन संबंधी कामकाज में सुलभ स्थितियां रह सकती है। नौकरी पेशा जीवन में परिवर्तन सामने आता है तो उसे सहज स्वीकारें। चतुर्थ भाव : कमीशन संबंधी कामकाज में बेहतर है। इंटीरियर के कामकाज में बेहतरी है। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में लम्बे समय के निवेश अपनाने के लिहाजा बेहतरी है। शुरुआती तीन महीने थोड़ी देरी रह सकती है। विदेश संबंधी कामकाज में वृद्धि है। पंचम भाव : तनाव से मुक्त रहकर चलियेगा। संतान पक्ष को लेकर घबराहटें आ सकती है, संभले। फाइनेंसियल गेन और कन्फर्ट बनने वाला रह सकता है। जमीन संबंधी निवेश में सार्थकता कही जा सकती है। आजीविका का माध्यम विकसित करने के लिहाजा अब ये समय सहयोगी बना हुआ है। षष्ठ भाव : खुद को भीतर से स्थायी करके चलने से बेहतरी देखने वाले रहेंगे। नौकरी पेशा जीवन में यात्राओं को टाल रहे थे, वो दुविधा दे सकती है। स्वास्थ्य में जनवरी फरवरी में शल्य चिकित्सा आती है तो उसे स्वीकारा जा सकता है। बी.पी. से संभले। इच्छाशक्ति स्वास्थ्य के सिरों को अपनाकर चलियेगा। सप्तम भाव : गृहस्थ पक्ष का जुड़ाव बढ़ोतरी की तरफ है। कामकाज और निवेश में आर्थिक भार को कम करने की ओर बढ़ा जा सकता है। शत्रु पक्ष हावी नहीं है। गणनाओं संबंधी कामकाज में 14 मई के बाद सुधार की प्रक्रिया है। अष्टम भाव : आध्यात्मिक प्रगति बनी हुई है। नवम भाव : शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में धीमेपन की आवश्यकता रहेगी, अति आत्मविश्वास में आकर निर्णय लेने से बचियेगा। दशम भाव : 15 जनवरी से 13 फरवरी का समय कामकाजी और विशेषकर नौकरी पेशा जीवन में स्थायित्व रह सकता है। एकादश भाव : कर्मशीलता में आकस्मिक वृद्धि आ सकती है। पुण्य फलों का उदय है। खर्चों में पशोपेश रह सकती है। द्वादश भाव : कोर्ट संबंधी मामलों में अधिक संभलकर चलने की आवश्यकता रहेगी।