Daily
Large
सोच में नकारात्मकता रखने से बचे। विदेश संबंधी कामकाज में वृद्धि है। नौकरी पेशा जीवन में झुंझलाहट बढ़ सकती है, संभले। इच्छाशक्ति अपनाकर चले। माइग्रेन संबंधी तकलीफ से संभले। माता पिता के साथ वैचारिक दुराव थे, उससे हटकर आगे बढऩा महत्वपूर्ण क्रम रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ संवाद कौशल बनाकर रखे।
Monthly
Large
वृषभ : नवम्बर, 2026 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। नवम्बर माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : निर्णायक मौकों पर आत्मविश्वास में कमी लग सकती है। भूमि संबंधित कामकाज में गफलत आए तो रुक जाना बेहतर क्रम रहेगा। जिस कार्य को वर्षों से कर रहे हैं उसमें कमी रह सकती है। वस्त्र उद्योग और रेस्टोरेंट संबंधी कामकाज में जो भी निर्णय ले उसमें एक्टिव रहे। अटके हुए रुपये पैसे में पुन: प्राप्ति के संकेत है। द्वितीय भाव : इंश्योरेंस, बैंकिंग, इवेंट, कम्युनिकेशन या कंठ संबंधी कामकाज के क्षेत्र में ये समय बेहतर बना हुआ है। कमीशन संबंधी कार्यों में भी बेहतरी बनी हुई है। व्यापार या जाब में ग्रोथ होनी चाहिए, वहां अभी भी देरी हो सकती है, गुंजाइशे बनाकर रखे। वाणी संबंधी कामकाज में अतिविश्वास में वायदे से बचे। पारिवारिक पक्ष के साथ उलझने शुरुआती 15 दिनों में बढ़ सकती है, उसके बाद ठीक है। तृतीय भाव : शुरुआती 12 दिनों में कारपोरेट कल्चर में लोगों के विद्रोह से बचना चाहिए। निर्णय लम्बे समय से अपने लिए नहीं लिए थे, वहां ठहराव के साथ रहना चाहिए। भाइयों और दोस्तों के साथ कामकाज चल रहा है तो उलझने से बचे। लम्बी निर्णय में भाग्य सहयोग दे रहा है। चतुर्थ भाव : मन के भीतर का उत्साह 12 नवम्बर से बढऩे वाला रहेगा। कामकाज में नाम की चाह होती है, वो स्थितियां साथ है। रियल स्टेट संबंधी निर्णय में 12 से 30 नवम्बर का समय सकारात्मक रह सकता है। जमीन से आसक्ति रही है और अब अच्छे दाम मिल रहे हैं तो वहां अब निर्णय लेकर आगे बढऩा चाहिए। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। वाहन संबंधी सुख 12 नवम्बर के बाद बनने वाला रहेगा। मानसिक सुख किसी आदत से परेशान थे, तो उसे धीरे-धीरे छोडऩे से संतुष्टि मिलने वाली रह सकती है। सर्विस इंडस्ट्री संबंधी कामकाज में तीव्रता की उम्मीद है। पंचम भाव : पूर्वाभास सहयोग नहीं दे रहा है। शेयर मार्केट में जल्दबाजी में निर्णय लेना ठीक नहीं है। संतान पक्ष को समझाने की हदों से बचकर चले। शिक्षा संबंधी क्रम में शुरुआती दिक्कत रह सकती है। किसी रिलेशन में चले हैं तो वहां समय उत्तम बना हुआ है। क्षमताओं में वृद्धि कम है। षष्ठ भाव : इममूवेबल में अपनी लिमिट को तय करके चले। अर्थ पक्ष को देखकर चलना चाहिए। शत्रु पक्ष हावी रह सकते हैं। सूर्य उपासना करते रहे। गले संबंधी परेशानियों से संभले। सर्जरी आदि में बहुत ज्यादा आवश्यक हो तभी बढऩा ठीक है। सप्तम भाव : 1 से 12 नवम्बर तक गृहस्थ पक्ष के साथ शांत चित्त अवस्था को बनाकर रखे। रियेक्टिव होने से बचे। व्यापारिक साझेदारी में ये समय बड़े निर्णय लेने का हो सकता है। एजेंसी लाइन संबंधी कामकाज में बेहतरी प्रतिध्वनित होने वाली रहती है। वर्दीधारी कामकाज में नाम और ख्याति साथ-साथ है। अष्टम भाव : विदेश संबंधी कामकाज में तेजी आनी चाहिए वो साथ है। अनुशासन साथ-साथ है। नौकरी पेशा जीवन में भले ही विदेश संबंधी स्थितियां न हो तब भी ये समय सकारात्मकता कहा जा सकता है। गणनाओं संबंधी कामकाज में नाम और ख्याति जुड़ी हुई है। नवम भाव : उच्च शिक्षा में सपोर्ट है। भाग्य का सहयोग अच्छे से बना हुआ है। भाग्य के भरोसे कर्म को आगे बढ़ाते हैं तो बेहतरी है। आध्यात्मिक प्रगति अच्छे से बनी हुई है। दशम भाव : हर बात में कन्सर्न घर कर रहे थे, उनसे हटकर सकारात्मकता साथ-साथ है। अवचेतन से भय निकलकर संभावना उद्घाटित होने वाली रहेगी। पिता के साथ वैचारिक मतभेद से संभले। नौकरी पेशा जीवन में परिवर्तन की ओर नहीं जा रहे थे उसकी तैयारी करके बढ़ सकते हैं। एकादश भाव : लाभ में वृद्धि है। वकालात संबंधी, कंस्ट्रक्शन संबंधी कामकाज में व्यावसासियक स्तर पर धीरे-धीरे ग्रोथ है। द्वादश भाव : शुरुआती तौर पर खर्चे रह सकती है। रिपेयरिंग संबंधी कामकाज में बेहतरी है। कोर्ट कचहरी संबंधी मामलात में शुरुआती 12 दिनों में संभलकर चलियेगा।
Yearly
Large
वृषभ : वर्ष 2026 का वार्षिक राशिफल
नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। वर्ष 2026 में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : नौकरी पेशा जीवन में स्थान परिवर्तन सामने आ सकता है। एक जून के बाद प्रमोशन के साथ परिवर्तन मिलता है तो उसको स्वीकारा जा सकता है। वाणी सार्थकता के साथ चल रही है। लोग जुड़ाव के साथ चल रहे हैं। द्वितीय भाव : कामकाजी जीवन में प्रगति नहीं आ पा रही थी, वो अब सकारात्मकता के साथ-साथ है। तृतीय भाव : जाब में परिवर्तन को स्वीकारते हुए चले। कार्य क्षेत्र में अटकाव हटने की तैयारी में है। धनागमन में वृद्धि है शुरुआत में खर्चे रह सकते हैं। यात्रा की संभावनाएं आगे बढ़ाने वाली रहेगी। कामकाज में बेहतरी है। चतुर्थ भाव : कामकाज में नवीन प्रयोगधर्मिता की ताकत साथ बनी रह सकती है। पारिवारिक पक्ष के साथ जुडऩा सकारात्मक है। पंचम भाव : व्यापार में शुरुआती डेढ़ महीने में बड़े निर्णय लेने से बचे। कार्य कौशल में सकारात्मक पक्ष साथ बन रहा है। कामकाजी स्तर पर बाधाएं थी, वहां अब बेहतरी आने वाली रहेगी। षष्ठ भाव : व्यापार में फार्मास्यूटिकल संबंधी कामकाज में ये वर्ष तीव्रगामिता के साथ देखा जा सकता है। जो कार्य कौशल जुड़ नहीं पा रहा था, वहां सकारात्मकता है। सप्तम भाव : स्वास्थ्य में शुरुआती स्तर पर शुगर लेवल को संभाले, उसके बाद बेहतरी है। मन में नकारात्मकता हावी करने से बचे। अष्टम भाव : मन की सकारात्मकता को बनाकर आगे बढऩे का प्रयास करे। छोटी छोटी बातों में मन के दुरावों से बचते हुए चलने का प्रयास करना बेहतर क्रम रहेगा। नवम भाव : सकारात्मकता बनी हुई है। रुकावटें और बाधाएं बनी हुई थी, उनसे हटकर जीवन को स्थिरता के साथ देखना बेहतर क्रम कहा जाएगा। जो कार्य साथ जोड़ लिए हैं वहां सकारात्मकता के साथ चले। शेयर मार्केट में शुरुआत में निवेश में संभलकर चले। दशम भाव : कामकाज में अज्ञात भय डिस्टरबेंस दे सकते हैं, संभले। कार्य में अपने कौशल को अपनाकर चलते हुए जीवन को स्थिरता को देखने की गतिविधि को देखते हुए चले। एकादश भाव : अटके कामकाज में अब बेहतरी है। विदेश संबंधी कामकाज में वृद्धि है। भीतर की सौम्यता को स्थापित करके चल रहे हैं। मन के भय हटने की तैयारी में है। जमीन के प्रति मोह घर परिवार के प्रति मोह रह सकता है, उनसे हटकर आगे बढऩे के सिरों को अपनाकर चलने का प्रयास करे। कामकाज में सकारात्मकता के साथ चले। द्वादश भाव : कामकाजी जीवन में बाधाएं थी, उनके हटने के बाद जीवन स्थिरता प्राप्त करने वाला रहेगा। फाइनेंसियल बर्डन कम होने की तैयारी के साथ है।