Daily
Large
विदेश संबंधी कामकाज में वृद्धि है। अटके कार्यों में सुधार के संकेत रहेंगे। मन ठहराव के साथ है। क्षमताओं पर विश्वास स्थापित करके चले। भीतर से खुद को स्थिर करने से व्यवस्थित रहेंगे। मन की पशोपेश को हटाकर स्थिरता प्राप्त करने का सिरा अद्भुत कहा जा सकता है।
Monthly
Large
अक्टूबर, 2026 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। अक्टूबर माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : अभी भी संघर्षों की स्थितियां देख रहे हैं, साथ ही व्यवस्थित आयाम रहने चाहिए वो उसी स्वरूप में बने हुए हैं इसलिए उन्हें स्वीकारते हुए बढ़े। आकस्मिक लुभावने आफर से दूरी रखे। तकनीकी कामकाज में ये समय अद्भुत बना हुआ है। द्वितीय भाव : कम्युनिकेशन आपको पूरी ताकत प्रदत्त करता चला जा रहा है। धनागमन के स्थिरगामी सिरों के साथ चलते हुए बेहतरी बनी हुई है। पारिवारिक जनों के साथ संवाद कौशल बनाकर रखे। ईगो से दूरी रखे। तृतीय भाव : लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। जल्दबाजी में किसी भी आफर से बचकर चले। नौकरी पेशा जीवन में वीजा की डेड लाइन सामने आ गई है तो थोड़ा रुककर नए अवसरों की स्थितियों को देखना आवश्यक कहा जाएगा। यात्राओं संबंधी स्तर पर शुगर का ध्यान रखकर चले। कंठ संबंधी कामकाज में ये समय व्यवस्थित बना हुआ है। चतुर्थ भाव : पेपर संबंधी गड़बड़ी की वजह से कम दामों में जमीन सामने है तो वहां व्यवस्थित निर्णय की ओर जाएं, जल्दबाजी ठीक नहीं है। कमीशन संबंधित कामकाज में सकारात्मकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार है। पंचम भाव : आकस्मिक धन लाभ की स्थितियां साथ-साथ बनी हुई है। वाहन संबंधी सुख 17 अक्टूबर के बाद बढ़ सकते हैं। नवरात्र पर्व में बेहतरी रह सकती है। संतान पक्ष को लेकर शिक्षा को लेकर कोई सूचना चिंताएं प्रदान कर रही है तो जल्दबाजी से बचे। शेयर मार्केट संबंधी स्तर पर अभी भी मौकों का इंतजार करना बेहतर कहा जाएगा। संतान सुख की ओर अग्रसर महिलाओं के लिए समय व्यवस्थित है। षष्ठ भाव : गृहस्थ पक्ष के स्वास्थ्य का 17 से 31 अक्टूबर तक ख्याल रखे। नर्वस संबंधी इश्यू से संभले। शत्रु पक्ष आकस्मिक हावी होना और समाधान के साथ चलते चले जाना क्रम है। बैंकिंग संबंधी कामकाज में व्यवस्थित आयाम बने हुए हैं। सप्तम भाव : व्यापारिक साझेदारी में निर्णायक मौके सामने आ सकते हैं, विशेष ख्याल रखते हुए चले। गृहस्थ पक्ष के साथ सामंजस्य बनाकर रखे। कंस्ट्रक्शन संबंधी कामकाज में बेहतरी आ सकती है। व्यापार में विचारशीलता हावी रह सकती है। सोलर संबंधी कामकाज में बेहतरी है। अष्टम भाव : विदेश संबंधी कामकाज में कन्फ्यूजन डिस्टर्ब कर रहे थे, वो हटने वाले रहेंगे। स्थितियां सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ा रही है। हुनर संबंधी कामकाज में बेहतरी आ सकती है। नवम भाव : उच्च शिक्षा संबंधी कार्य क्षेत्र में बड़े निर्णय की ओर जाया जा सकता है। एडवासमेंट की ओर सरलता से बढ़ सकते हैं। आध्यात्मिक प्रगति है। दशम भाव : इच्छाशक्ति प्रभावी तौर पर बनी हुई है। पिता के कर्म की स्थितियों के साथ जुडऩे के लिहाजा डिस्टरबेंस आ सकते हैं, संभले। एकादश भाव : लाभ की संस्थितयां अच्छे से चलायमान है। कंस्ट्रक्शन और रियल स्टेट संबंधी कामकाज में और बेहतरी है। द्वादश भाव : अज्ञात भय से बचकर चले। रुककर निर्णय लेकर आगे बढऩे से स्थिरता प्राप्त करने वाले रह सकते हैं। कैमीकल संबंधी कामकाज में बेहतरी है। कोर्ट कचहरी संबंधी मामलात में जितना धीमापन रखेंगे उतनी ही सकारात्मकता देखने वाले रहेंगे।
Yearly
Large
मीन : वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल
वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। नव वर्ष में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : रियल स्टेट संबंधी कामकाज में प्रोग्रेसिव आने वाली रहेगी। 29 मार्च तक धीरे-धीरे कन्फ्यूजन हटने वाले रहेंगे। उसके बाद निर्णय लेने में समय लग सकता है, उम्मीद में धीमापन रह सकता है। 18 मई के बाद के समय में कंस्ट्रक्शन, रियल स्टेट और लोजिस्टिक संबंधी कामकाज में फ्लो में व्यवस्थित आयाम रहेंगे। तकनीकी फील्ड में अपने कामकाज की शुरुआत से बचे। जहां कामकाज में है वहां स्थिरता रखे। इंटरव्यू या मुलाकात में व्यवस्थित होकर बढऩे का प्रयास करते हुए चले। द्वितीय भाव : शुरुआती क्रम के साथ कामकाज में वृद्धि रहेगी। वायदों के साथ स्थिरता आने वाली रहेगी। झुंझलाहट से दूर रहकर चलने वाले रहेंगे। जिन कार्यों के साथ लगता है लम्बा समय लगेगा वहां जुटे रहने से धनागमन में वृद्धि है। तृतीय भाव : 14 मई तक भागदौड़ साथ है, वहां परिणाम से बचते हुए चले। लम्बे समय अवधि के साथ चलने की आवश्यकता रहेगी। जिन कार्य में लोग नकारात्मक कर रहे थे, वहां अब प्रयास करना बेहतर कहा जाएगा। भाइयों का सहयोग मिल रहा है। विदेश संबंधी कामकाज में तीव्रगामिता और बेहतरी आने वाली रहेगी। धार्मिक प्रयोजन के साथ बेहतरी आने वाली रहेगी। चतुर्थ भाव : रियल स्टेट, कमीशन और आजीविका का माध्यम आगे बढ़ा रहा है तो वहां जूझने की शक्ति साथ चल रही है। सजगता बढऩे वाली रहेगी। कमीशन संबंधी कामकाज में लोगों को साथ जोड़कर चला जा सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आने वाला रहेगा। वाहन खरीदते समय रुककर चले। पंचम भाव : संतान सुख की ओर अग्रसर महिलाओं को शुरुआती महीनों में यात्राओं को टालना चाहिए। सजगता को साथ बनाकर रखियेगा। तकनीकी फील्ड की शिक्षा के लेवल में सपोर्टिव बेस है। रिलेशन में जल्दबाजी से बचियेगा। षष्ठ भाव : शल्य चिकित्सा को टालने से बचे। जनवरी और दिसम्बर के महीने में उस ओर बढ़ा जा सकता है। फाइनेंसियल बर्डन बढ़ाने से बचे। शत्रु पक्ष हावी नहीं है। सप्तम भाव : गृहस्थ पक्ष के साथ जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचियेगा। गृहस्थ पक्ष के स्वास्थ्य में नाड़ी तंत्र की समस्याएं घेर सकती है। व्यापारिक साझेदारी में जल्दबाजी में निर्णय से बचे। अष्टम भाव : विदेश संबंधित कामकाज में ये वर्ष ऊर्जावान बना हुआ है। रिसर्च संबंधी कामकाज में बाधाएं हट रही है। नवम भाव : आध्यात्मिक प्रगति है। उच्च शिक्षा संबंधी स्तर पर आर्थिक प्रगति के लिहाजा सहयोग का क्रम बना हुआ है। दशम भाव : इच्छाशक्ति साथ गतिमान है। तनाव से दूरी बनाकर रखे। शुरुआत से ही अनुशासित होने की गुंजाइशे बनने वाली रहेगी। एकादश भाव : खर्चों की अधिकता है, जिसकी सहज स्वीकार बनाकर रखियेगा। द्वादश भाव : लक्षाधिपति योग कुछ दिनों के लिए है। पूरे वर्ष कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अनुभव को आत्मसात करते हुए बढऩे का प्रयास करना चाहिए।