Daily
Large
बुधवार, 22 जनवरी, 2025 तदनुसार माघ कृष्ण पक्ष (2081) अष्टमी/नवमी व्यापारिक जीवन में कामकाजी स्तर पर व्यवस्थित होकर चले। भागदौड़ बेहतर परिणाम देगी। खुद को मैनेज करके चलने में सकारात्मकता साथ है। जमीन संबंधी कामकाज में प्रगति है। गृहस्थ पक्ष के स्वास्थ्य का ख्याल रखे। इच्छाशक्ति की वजह से आगे बढ़ा जा सकता है।
Monthly
Large
जनवरी, 2026 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। जनवरी माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : कामकाजी जीवन में आलस्य पनप रहा था, या निराशा का भाव था, वो हटने की तैयारी में है। आई.टी. फील्ड, फार्मास्यूटिकल और मेडिकल संबंधी कामकाज में शुरुआती 15 दिनों में भाग्य का संकेत है। उसके बाद के समय में उस कार्य को रूपांतरित करने की स्थितियां है। कर्म के साथ अलग स्पंदन प्राप्त करने वाले रहेंगे। द्वितीय भाव : आपकी वाणी कर्म के साथ जुड़ी हुई है। कम्युनिकेशन फील्ड में मानसिक तनाव हटने वाले रहेंगे। फाइनेंसियल गेन इस महीने में उत्तरोत्तर प्रगति के साथ है। जाब में धन लाभ अटका हुआ था, उसकी गुंजाइशे बनने वाली रहेगी। पारिवारिक कलह से बचकर चलियेगा। तृतीय भाव : शुरुआती दस से बारह दिनों में लगेगा अगले पर विजय प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन डिस्टरबेंस रह सकते हैं। बाद के समय में बेहतरी है। भाइयों और मित्रों को सहयोग के साथ लेकर चलना बेहतर कहा जाएगा। शर्तों के साथ पोस्टिंग मिल रही है, तो उसे सहज स्वीकार करे। चतुर्थ भाव : जमीन को लेकर फैशीनेसन सामने आ सकता है, दूसरी तरफ की गणना उलझाती है उससे संभलकर व्यवस्थित होर चलने जरूरी रहेगा। लग्जरी में वृद्धि है, परन्तु खर्चों की अधिकता हो सकती है। मातृ पक्ष के साथ कलह को बढ़ाने से बचे। फैशन टेक्नोलाजी, डिजाइनिंग संबंधी कामकाज में ये समय अद्भुत कहा जा सकता है। पंचम भाव : इस महीने जल्दबाजी में निर्णय से बचियेगा। निवेश की स्थितियों में सकारात्मकता कही जाएगी। संतान पक्ष की ओर से वैचारिक विद्रोह हटते हुए सकारात्मक क्रम कहे जाएंगे। संतान सुख की ओर अग्रसर महिलाओं को शुरुआत के बाद यात्राओं में संभलना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग सजगता के साथ चल रहे हैं, उसका फायदा उठाते हुए चले। षष्ठ भाव : फाइनेंसियल बर्डन को धीरे-धीरे कम करने की ओर जाने वाले रहेंगे। शत्रु पक्ष मन के भीतर हावी है। थाइराइड और नी संबंधी तकलीफ से संभलकर चलियेगा। सप्तम भाव : कामकाजी जीवन में किसी से संबंध जुड़ा और आसक्त होते गए, तो वहां पहले घर परिवार को सूचित करे और समय ले फिर ही निर्णय की ओर पहुंचे, जिससे पछतावा नहीं रहने पाए। गृहस्थ जीवन में हल्की फुल्की तकरार रह सकती है, उससे संभले। व्यापारिक साझेदारी में समय ठीकठाक है। अष्टम भाव : रिसर्च संबंधी, विदेश संबंधी कामकाज में प्रगति है। नए प्रोडक्ट को काम में सम्मिलित करने के लिहाजा समय बेहतर है। नवम भाव : आध्यात्मिक चिंतन की प्रगति शुरुआत से ही बनी हुई है। भाग्य का सहयोग अप्रीतम तौर पर साथ में है। निर्णय लो, लेकिन सहज होकर तो बेहतरी रहेगी। दशम भाव : इच्छाशक्ति के प्रवाहमान आधार साथ-साथ है। मन में छोटी छोटी बातें रुकावटें दे रही थी, उसको हटने वाला रहेगा। नौकरी पेशा जीवन में परिवर्तन को स्वीकार करके चलना बेहतर क्रम कहा जाएगा। एकादश भाव : पुण्य फलों के उदय होने वाले रहेंगे। लाभ के साथ बेहतरी के क्रम बने हुए हैं। द्वादश भाव : लाभ की अपेक्षा के साथ खर्चे भी होंगे वहां सम्यक दृष्टिकोण अपनाकर चले। व्यय अधिक बढ़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी संबंधित मामलात में सुलझने की यात्रा धीरे-धीरे आने वाली रहेगी। विदेश संबंधी कामकाज में अटकी स्थितियां सुलझने की ओर रहेगी।
Yearly
Large
मेष : वर्ष 2026 का वार्षिक राशिफल
नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। वर्ष 2026 में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : आत्मविश्वास हल्की फुल्की डगमागहट दे सकता है। जिन कार्यों में गुंजाइशें नहीं थी, वहां बेहतरी देखने वाले हो सकते हैं। नौकरी पेशा जीवन में व्यवस्थित क्रम अच्छे से बना हुआ है। आई.टी., फार्मास्यूटिकल या टेक्नोलाजी के फील्ड में व्यवस्थित क्रम मौजूद है। आर्थिक धारा का सम्यक सिरा साथ-साथ है। क्षमताएं साथ-साथ बनी हुई है। स्थिरता बनने वाली रहेगी। अनुशासन की व्यवस्था मौजूद है। द्वितीय भाव : भाग्य के सहयोग से धन प्राप्ति की स्थितियों को जोड़कर देख सकते हैं। अटके रुपयों की पुन: प्राप्ति के संकेत रहेंगे। वाणी थोड़ा क्रोध के साथ आ सकती है। कम्युनिकेशन फील्ड या व्यक्तित्व शैली के काम में बेहतरी आने वाली रहेगी। तृतीय भाव : अटकी प्रमोशन में 11 मार्च तक डिस्टरबेंस रह सकते हैं, उसके बाद का समय बेहतर कहा जाएगा। किसी परिवर्तन की ओर जाने के लिहाजा कदमताल आगे बढ़ाई जा सकती है। जिन कार्यों में विलम्ब देख रहे थे, वहां पुनश्च पुरुषार्थ के साथ प्रयत्न करना बेहतर सिरा रहेगा। आर्थिक तौर बनी रुकावटों से हटकर अब तीव्रता प्राप्त होने वाली रहेगी। चतुर्थ भाव : जनवरी और फरवरी में जमीन खरीदने की ओर जा रहे हैं तो सावधानी बरते। मातृ पक्ष को लेकर चिंताओं के सिरे रह सकते हैं। सर्विस इंडस्ट्री संबंधी कामकाज में प्रोग्रेसिव मेजर बढ़ोतरी के क्रम के साथ बने हुए हैं। नेटिव प्लेस के साथ जुडऩे का अवसर मिल सकता है। पंचम भाव : शिक्षा में सहयोग बना हुआ है। संतान पक्ष की स्थितियों को लेकर जल्दबाजी से बचते हुए चले। संतान सुख की ओर अग्रसर महिलाओं को स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए आगे बढऩे का प्रयास करे। षष्ठ भाव : स्वास्थ्य को लेकर छोटी छोटी डिस्ट्रेक्शन हावी रह सकते हैं। थाइराइड, त्वचा संबंधी विकारों से संभले। शल्य चिकित्सा आवश्यक हो चुकी है तो उसे टालने से बचे। शत्रु पक्ष से संभलकर चलने का प्रयास करे। फार्मास्यूटिकल संबंधी कामकाज में शुरुआती तीन महीने बेहतर है। सप्तम भाव : गृहस्थ पक्ष के साथ सामंजस्य अच्छे से लेकर चल सकते हैं। पति या पत्नी पक्ष के साथ सहयोग आगे बढ़ाने वाला रहेगा। छोटी छोटी बातों में मन के दुरावों से हटकर चलने का प्रयास करे। एक्कसपोर्ट संबंधी कामकाज में शुरुआत को बेहतर कहा जा सकता है। अष्टम भाव : रिसर्च और गणनाओं संबंधी कामकाज में बेहतरी है। मन की स्थिरता बनी हुई है। विदेश संबंधी कामकाज में बेहतरी है। नवम भाव : आध्यात्मिक सिरे अच्छे से है। आर्थिक दृष्टिकोण व्यवस्थित होता चला जा रहा है। जिन कार्यों के साथ अभी तक रुकावटें रही, उनसे हटकर पुनश्च जीवन को व्यवस्थित करके आगे बढऩा बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक प्रगति का सिरा अच्छे से बना हुआ है। नौकरी पेशा जीवन में ये वर्ष भागदौड़ कराने वाला रहेगा। दशम भाव : प्रबंधन संबंधी कामकाज में बेहतरी है। इच्छाशक्ति साथ-साथ बनी हुई है। एकादश भाव : पुण्य फलों के उदय की स्थितियां है। पुण्य फलों के उदय को सिरेबद्ध होता हुआ देख सकते हैं। कामकाजी व्यवस्थाएं तीव्र होती देखने वाले हो सकते हैं। निस्वार्थ कर्म बेहतरी देने वाले रहेंगे। द्वादश भाव : कोर्ट कचहरी संबंधी मामलात को सुलझाने में जोर लगाना पड़ सकता है, जहां से सम्यक स्थितियां सामने आ सकती है। आर्थिक तौर पर धीरे-धीरे प्रगति का योजनाबद्ध आधार साथ-साथ है।