Daily
Large
बुधवार, 22 जनवरी, 2025 तदनुसार माघ कृष्ण पक्ष (2081) अष्टमी/नवमी मानसिक सुख में वृद्धि है। इच्छाशक्ति साथ है। अटके कार्यों में पुन: नव योजनाओं के आधार साथ बन सकते हैं। कमर दर्द से संभले। जो कार्य हाथ में ले लिए हैं वहां अंतिम सिरे तक ऊर्जावान होकर चलियेगा।
Monthly
Large
मकर : फरवरी, 2026 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। फरवरी माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : रोचक योग बना हुआ है। विक्रम योग भी बना रहने वाला रहेगा। कामकाजी जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होने की धुरी बनी हुई है। कार्य क्षेत्र में नकारात्मकता थी, उससे हटकर स्थिरवादिता का प्रवाह समक्ष है। भीतर के अनुशासन को महसूस करने वाले रहेंगे। मनमाफिक स्थान के साथ जुडऩे के लिहाजा शुरुआती चौदह दिन सहयोगी है। व्यापारिक स्तर पर रोके निर्णयों में तेजी ला सकते हैं। द्वितीय भाव : फाइनेंसियल गेन हो रहा है। पारिवारिक रिश्तों को भी संभाले। अटके रुपये पैसे के लिहाजा अधिकाधिक प्रयासों को करते हुए चलियेगा। अर्थ तंत्र के साथ व्यवस्थित वृद्धि के आयाम नजर आते हैं। वाणी कर्कशता के बाद मृदुभाषिता हासिल करे तो कोई अर्थ नहीं रहता, शुरुआत से ही मृदृभाषिता रखी जाए तो शानदार स्थितियां आती है। पारिवारिक जनों के साथ सौहाद्रपूर्ण क्रम बनाकर रखना चाहिए। तृतीय भाव : कई बार लगेगा प्रयास के बाद मेहनत बेकार जा रही है, इस महीने की यात्रा सकारात्मकता लाने वाली रहेगी। प्रमोशन आ सकती है। यात्राएं बेहतरी दे रही है। पुरुषार्थ की प्रखरता बनी हुई है। चतुर्थ भाव : भूमि संबंधित कामकाज में लम्बे समय से अटकाव थे, वहां से सुधार के संकेत रहेंगे। जमीन के बेचान की ओर इस महीने बढ़ा जा सकता है। जमीन संबंधी कामकाज में साझेदारी के लिहाजा भी ये महीना शानदार है। वाहन संबंधी कामकाज में बेहतरी है। कमीशन संबंधी कामकाज में लचीलापन रखे। पंचम भाव : वाणी की प्रखरता साथ-साथ है। क्षमताओं में वृद्धि है। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में सकारात्मकता बनी हुई है। संतान सुख की ओर अग्रसर महिलाओं के लिए 14 से 22 फरवरी तक यात्रा में संभलकर चलना चाहिए। कृष्ण भक्ति के साथ बढ़े। इंटीरियर डिजाइन संबंधी शिक्षा के लिहाजा बेहतरी है। षष्ठ भाव : डाइजेस्टिव संबंधी समस्याओं से संभले। फाइनेंस संबंधी कामकाज में ये समय अंतराल बेहतर बना हुआ है। शेयर मार्केट में लम्बे समय के निवेश के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। फाइनेंसियल बर्डन बढ़ाने से बचे। शत्रु पक्ष को साइड लाइन करते हुए बढ़े। सप्तम भाव : व्यापारिक जीवन में कुछ हद तक दुराव परेशानी दे सकता है। परेशानियों को न्यौता देने वाले बिलकुल नहीं रहे। गृहस्थ पक्ष के साथ वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। व्यापारिक साझेदारी में संभले। अष्टम भाव : आकस्मिक परेशानियों का उदय हो सकता है। 13 फरवरी तक ऊर्जा से बनी हुई है। विदेश संबंधी कामकाज में आकस्मिक पशोपेश आ सकती है, संभले। नवम भाव : आध्यात्मिक बल में भरपूर वृद्धि के क्रमबद्ध सिरे साथ-साथ उजागर होकर चल रहे हैं। मैनेजमेंट संबंधी शिक्षा में बेहतरी है। व्यापारिक स्थितियों में भाग्य का सहयोग धीरे-धीरे उजागर होता चला जा रहा है। भीतर के दर्शन को व्यवस्थित होने दे। दशम भाव : जितनी कर्मशीलता है उतना धन लाभ है। इच्छाशक्ति प्रभावी तौर गर पतिमान है। एकादश भाव : लाभ आत्मविश्वास बढ़ा रहा है। द्वादश भाव : कोर्ट कचहरी संबंधी मामलात में सुलझे हुए हैं। वकालात संबंधी कामकाज में बेहतरी आ सकती है। एक्सपोर्ट संबंधी कामकाज में बेहतरी है। वजन वृद्धि से संभले।
Yearly
Large
मकर : वर्ष 2025का वार्षिक राशिफल
वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। नव वर्ष में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : अति आत्मविश्वास की स्थितियां रह सकती है। इंटरव्यू के लिहाजा शुरुआती महीने बेहतर कहे जाएंगे। नया वर्ष बेहतरी के लिहाजा देखा जा सकता है। रफ्तार के साथ आगे बढऩे के बेस साथ कहे जाएंगे। नई ज्वाइनिंग के अवसर सामने आते हैं तो उसे स्वीकारते हुए बढऩे से बेहतरी रहेगी। भूमि संबंधित बड़े निर्णय के साथ बढऩे के लिहाजा बेहतरी के क्रम बने हुए हैं। द्वितीय भाव : वाणी सारगर्भित स्तर पर साथ-साथ चलायमान है। पुरानी जमीन के बेचान की ओर बढऩे के लिहाजा भी अब चिंताओं के सिरे मौजूद नहीं है, सकारात्मकता है। कामकाजी जीवन में रुकावटें और बाधाएं बनी हुई थी, वो हटने की तैयारी कर रही है। तृतीय भाव : आर्थिक प्रगति है। अज्ञात भय हटकर स्थायित्व रहने वाला रहेगा। शिक्षा में आकस्मिक निर्णय लेने से बचे। आई.टी. फील्ड में अपनी शुरुआत की ओर बढ़ा जा सकता है। जाब के साथ स्थायित्व भी देखने वाले इस वर्ष रह सकते हैं। भाइयों और मित्रों का सहयोग बना हुआ है। चतुर्थ भाव : किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचियेगा। आफिस पोलिटिक्स से दूरी बनने वाली रहेगी। यात्राएं बेहतरी दे रही है। नई से नई योजनाओं की शुरुआत के लिहाजा समय बेहतर है। आजीविका का माध्यम विकसित करने की ओर भी बढ़ा जा सकता है। आर्थिक पक्ष में सुधार की उम्मीद नजर आती है। पंचम भाव : शिक्षा संबंधी क्रम में सकारात्मकता है। स्थिरता मौजदू है। क्षमताओं पर विश्वास करके चले। व्यापार में जो भी शुरुआत करेंगे वो लम्बे समय की नींव स्थापित करने वाला रहेगा। अति विचारशीलता से हटकर चलने का प्रयास करे। षष्ठ भाव : थाइराइड और त्वचा संबंधी रोगों से सावधानी बरते। पूर्वाभास की सकारात्मकता रहेगी। मई के महीने तक शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में अलग रफ्तार देख सकते हैं। पेट संबंधी तकलीफ से संभले। एक्सपोर्ट संबंधी कामकाज में फायदे की स्थितियां है। विदेश संबंधी कामकाज में बेहतरी आने वाली रहेगी। मन की नकारात्मकता हटने वाली रहेगी। सप्तम भाव : गृहस्थ पक्ष के साथ तनाव और घबराहटें हावी हो सकती है, उनसे संभले। गृहस्थ पक्ष की ओर से मिलने वाले सुझावों को स्वीकारने की जरूरत रहेगी। व्यापारिक साझेदारी में नए तौर पर जुडऩे के लिहाजा बेहतरी है। अष्टम भाव : विदेश संबंधी कामकाज में सकारात्मकता है। एक्सपोर्ट संबंधी कामकाज में वृद्धि है। नवम भाव : आध्यात्मिक प्रगति है। आकिस्मक निर्णयों से बचे। दशम भाव : आर्थिक प्रगति लम्बी अवधि के साथ जुडऩे वाले रह सकते हैं। एकादश भाव : पुण्य फलों का उदय होने वाला रहेगा। वकालात संबंधी कामकाज में प्रोग्रेसिव बेस है। द्वादश भाव : नेत्र संबंधी विकारों से संभले। शुरुआती 15 दिन अनिद्रा संबंधी रोग सता सकते हैं, उसके बाद पूरा समय अनुकूल कहा जाएगा।