Daily
Large
बुधवार, 22 जनवरी, 2025 तदनुसार माघ कृष्ण पक्ष (2081) अष्टमी/नवमी विदेश संबंधी कामकाज में वृद्धि है। अटके कार्यों में सुधार के संकेत रहेंगे। मन ठहराव के साथ है। क्षमताओं पर विश्वास स्थापित करके चले। भीतर से खुद को स्थिर करने से व्यवस्थित रहेंगे। मन की पशोपेश को हटाकर स्थिरता प्राप्त करने का सिरा अद्भुत कहा जा सकता है।
Monthly
Large
दिसम्बर, 2025 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। दिसम्बर माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : मन के भीतर के ठहराव की गहरी यात्रा है। परिवर्तन की सुगुबाहट के साथ स्थिरता देने वाली रहेगी।। जो निर्णय लेंगे उसमें स्थायित्व का भान रहेगा। कंस्ट्रक्शन, रियल स्टेट और वाहन संबंधी कामकाज में बड़े निर्णय के लिहाजा महीना स्वागत योग्य कहा जाएगा। द्वितीय भाव : फाइनेंसियल गेन बहुत अच्छे से है। मेहनत का परिणाम बेहतर देखने वाले रहेंगे। कम्युनिकेशन में जिम्मेदारी देने वाला रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ कम समय व्यतीत हो रहा है कामकाज में ज्यादा। तृतीय भाव : ह्यूमन रिसोर्सेज, आर्टिस्टिक्ट या कल संबंधी क्षेत्र में जुड़ाव है और बड़े परिवर्तन देखना चाहते हैं तो ये समय व्यवस्थित बना हुआ है। यात्राएं अधिकाधिक निकलकर आ सकती है, जिससे मानसिक तनाव हो सकते हैं। कारपोरेट कल्चर संबंधी स्तर पर प्रोग्रेसिव बेस बने हुए हैं। चतुर्थ भाव : संघर्ष के बावजूद मानसिक संतुष्टि मिलने वाली रहेगी। रियल स्टेट में कमीशन संबंधी कामकाज में प्रगति देखने के लिहाजा समय बेहतर कहा जाएगा। सर्विस इंडस्ट्री संबंधी कामकाज में स्थायित्व के आधार बनने वाले रहेंगे। पंचम भाव : क्षमताओं का पूरा पूरा परिचय बना हुआ है। शुरुआती पांच दिनों में शेयर मार्केट में लम्बे समय के निवेश सकारात्मक कहे जाएंगे। विद्याध्ययन संबंधी स्थितियां सकारात्मकता है। बड़े कोर्स को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। इंस्टीटयूट में परिवर्तन का निर्णय भी लिया जा सकता है। संबंध को लेकर निर्णय लेना है तो शुरुआती पांच दिन बेहतर है। षष्ठ भाव : नर्वस संबंधी इश्यू से संभले। इच्छाशक्ति के बलबूते शारीरिक दुविधाओं से मुक्त होकर आगे बढऩे की ओर अग्रसर है। सप्तम भाव : लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। व्यापारिक जीवन में लम्बे समय की तीव्रता और बेहतरी के आधारभूत क्रम साथ-साथ चल रहे हैं। जो कार्य हाथ में ले लिए हैं वहां लम्बे समय में मुनाफा रहेगा, परन्तु कर्म की ऊर्जा के साथ बढिय़ेगा। अष्टम भाव : रिसर्च संबंधी कामकाज में एडवान्टेज बना हुआ है। निवेश में सपोर्टिव रिदम है। विदेश संबंधी वीजा संबंधी स्तर पर भी सकारात्मकता रहेगी। नवम भाव : पूर्वाभास की सकारात्मकता साथ-साथ है। कार्य गतिविधियों में तीव्रता चाहते हैं उतनी ही गतिमान होकर बढ़ रही है। भाग्य के साथ कर्म का संयोग दिखाता है। दशम भाव : इच्छाशक्ति साथ-साथ है। सपोर्टिव रिदम के साथ आगे बढऩे की तैयारी में है। मानसिक सुख में वृद्धि है। एकादश भाव : लाभ की स्थितियां निरन्तर बढ़ रही है। मन की संतुष्टि के साथ बढ़ रहे हैं। सर्वांगीण लाभ में वृद्धि है। कंस्ट्रक्शन संबंधी कामकाज में सकारात्मकता है। द्वादश भाव : आकस्मिक भय से संभलकर चले। विदेश संबंधी कामकाज में अटकाव आ रहे हैं तो नर्वस होने से बचे। कोर्ट कचहरी संबंधी मामलात में खुद को स्थिर रखने की जरूरत रहेगी।
Yearly
Large
मीन : वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल
वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। नव वर्ष में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : रियल स्टेट संबंधी कामकाज में प्रोग्रेसिव आने वाली रहेगी। 29 मार्च तक धीरे-धीरे कन्फ्यूजन हटने वाले रहेंगे। उसके बाद निर्णय लेने में समय लग सकता है, उम्मीद में धीमापन रह सकता है। 18 मई के बाद के समय में कंस्ट्रक्शन, रियल स्टेट और लोजिस्टिक संबंधी कामकाज में फ्लो में व्यवस्थित आयाम रहेंगे। तकनीकी फील्ड में अपने कामकाज की शुरुआत से बचे। जहां कामकाज में है वहां स्थिरता रखे। इंटरव्यू या मुलाकात में व्यवस्थित होकर बढऩे का प्रयास करते हुए चले। द्वितीय भाव : शुरुआती क्रम के साथ कामकाज में वृद्धि रहेगी। वायदों के साथ स्थिरता आने वाली रहेगी। झुंझलाहट से दूर रहकर चलने वाले रहेंगे। जिन कार्यों के साथ लगता है लम्बा समय लगेगा वहां जुटे रहने से धनागमन में वृद्धि है। तृतीय भाव : 14 मई तक भागदौड़ साथ है, वहां परिणाम से बचते हुए चले। लम्बे समय अवधि के साथ चलने की आवश्यकता रहेगी। जिन कार्य में लोग नकारात्मक कर रहे थे, वहां अब प्रयास करना बेहतर कहा जाएगा। भाइयों का सहयोग मिल रहा है। विदेश संबंधी कामकाज में तीव्रगामिता और बेहतरी आने वाली रहेगी। धार्मिक प्रयोजन के साथ बेहतरी आने वाली रहेगी। चतुर्थ भाव : रियल स्टेट, कमीशन और आजीविका का माध्यम आगे बढ़ा रहा है तो वहां जूझने की शक्ति साथ चल रही है। सजगता बढऩे वाली रहेगी। कमीशन संबंधी कामकाज में लोगों को साथ जोड़कर चला जा सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आने वाला रहेगा। वाहन खरीदते समय रुककर चले। पंचम भाव : संतान सुख की ओर अग्रसर महिलाओं को शुरुआती महीनों में यात्राओं को टालना चाहिए। सजगता को साथ बनाकर रखियेगा। तकनीकी फील्ड की शिक्षा के लेवल में सपोर्टिव बेस है। रिलेशन में जल्दबाजी से बचियेगा। षष्ठ भाव : शल्य चिकित्सा को टालने से बचे। जनवरी और दिसम्बर के महीने में उस ओर बढ़ा जा सकता है। फाइनेंसियल बर्डन बढ़ाने से बचे। शत्रु पक्ष हावी नहीं है। सप्तम भाव : गृहस्थ पक्ष के साथ जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचियेगा। गृहस्थ पक्ष के स्वास्थ्य में नाड़ी तंत्र की समस्याएं घेर सकती है। व्यापारिक साझेदारी में जल्दबाजी में निर्णय से बचे। अष्टम भाव : विदेश संबंधित कामकाज में ये वर्ष ऊर्जावान बना हुआ है। रिसर्च संबंधी कामकाज में बाधाएं हट रही है। नवम भाव : आध्यात्मिक प्रगति है। उच्च शिक्षा संबंधी स्तर पर आर्थिक प्रगति के लिहाजा सहयोग का क्रम बना हुआ है। दशम भाव : इच्छाशक्ति साथ गतिमान है। तनाव से दूरी बनाकर रखे। शुरुआत से ही अनुशासित होने की गुंजाइशे बनने वाली रहेगी। एकादश भाव : खर्चों की अधिकता है, जिसकी सहज स्वीकार बनाकर रखियेगा। द्वादश भाव : लक्षाधिपति योग कुछ दिनों के लिए है। पूरे वर्ष कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अनुभव को आत्मसात करते हुए बढऩे का प्रयास करना चाहिए।