Daily
Large
बुधवार, 22 जनवरी, 2025 तदनुसार माघ कृष्ण पक्ष (2081) अष्टमी/नवमी आत्मविश्वास में वृद्धि है। गृहस्थ पक्ष के साथ अटकाव से मुक्त होकर बढ़े। आर्टिस्टिक्ट फील्ड में अलग लेवल का स्थायित्व है। भीतर का आध्यात्मिक चेतन्य भाव लोगों को प्रभावित करने वाला रहेगा। छोटी छोटी बातों में नकारात्मकता से बचकर चले। वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर फोकस करके चले।
Monthly
Large
दिसम्बर, 2025 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। दिसम्बर माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : लक्षाधिपति योग बनने वाला रहेगा। आर्थिक पक्ष में रुकावटें थी, वहां इस महीने सुधार के संकेत है। आत्मविश्वास बढऩे वाला रहेगा। अतिआत्मविश्वास से जरूर बचें। मन में नकारात्मकता को हटाकर आगे बढऩे की जरूरत रहेगी। इंटरव्यू और मुलाकात में सधी हुई स्थितियां है। सहृदयता को बढ़ाकर चले। द्वितीय भाव : लक्ष्मी नारायण योग धनागमन में वृद्धि ला रहा है। शुरुआती सात दिनों में तकनीकी फील्ड में बड़ी डील फाइनल करने के लिहाजा बेहतरी है। वाणी नव स्पंदन के साथ है। अटके कार्यों में पुन: व्यवस्थित क्रम देखने वाले रहेंगे। जिन कार्यों में खुद को झोंककर रखा था, वहां जुटे रहे बेहतर परिणाम आने वाले रहेंगे। तृतीय भाव : 16 से 31 दिसम्बर तक के समय में नवीन नौकरी पेशा के अवसर सामने आ सकते हैं। मन की उथल पुथल को हटाकर आगे बढ़े। वर्दीधारी या सोलर इलेक्ट्रोनिक कामकाज में जुड़े हुए हैं तो ये समय अद्भुत बना हुआ है। सकारात्मकता बनी हुई है सधे स्तर पर कार्य आगे बढ़ाने वाले रहेंगे। चतुर्थ भाव : भूमि संबंधित कामकाज में ऋण लेना है तो अब गुंजाइशे अच्छी है। कमीशन संबंधी कामकाज में व्यवस्थित वृद्धि साथ-साथ रह सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं रह सकती है, परन्तु लम्बे समय में बेहतरी आने वाली रहेगी। आकस्मिक तौर पर पुरानी जमीन के अच्छे भाव मिल रहे हैं तो बढ़ा जा सकता है। पंचम भाव : निवेश में संशय से बचकर चले। संतान पक्ष के साथ वैचारिक विद्रोह आ सकते हैं, वहां व्यवस्थित होकर चलने से बेहतरी रहेगी। क्षमताएं बेहतरी दे रही है। भय भगाता है, परन्तु वो बेहतरी के सिरे है। संतान सुख की ओर अग्रसर महिलाओं के लिए समय व्यवस्थित है। षष्ठ भाव : शत्रु पक्ष हावी नहीं है। आप अनुशासित है। ऋण संबंधी गतिविधियां परेशान कर रही थी, उससे भी अब हट रहे हैं। कफ प्रधान रोगों से संभले। घुटने संबंधी दिक्कत में प्रोपर ट्रीटमेंट की ओर जाना चाहिए। सप्तम भाव : पुरुषार्थ की यात्रा अद्भुत है। गृहस्थ पक्ष के साथ टकराव मिल सकते हैं, उससे बचने की जरूरत रहेगी। व्यापारिक साझेदारी में संभलकर चलने का प्रयास करे। व्यापारिक स्तर पर बड़ी शुरुआत के लिए शुरुआती स्तर पर अच्छे संकेत है, आगे की गुंजाइशों को देखकर बढ़े। अष्टम भाव : रिसर्च संबंधी कामकाज में थोड़े से व्यवधान आ सकते हैं। गणनाओं संबंधी कामकाज में आपके आंकड़े गलत नहीं हो, इसका ध्यान रखे। महती कार्य में पुन: चैकिंग के साथ चलियेगा। नवम भाव : भाग्य का इतना सहयोग नहीं है, इसलिए कर्मशीलता के साथ आगे बढऩे का प्रयास करना चाहिए। आध्यात्मिक स्पंदन बेहतरी देने वाला रहेगा। दशम भाव : इच्छाशक्ति साथ-साथ है। मन की चिंताएं घेरे हुए थी, वो हट रही है। छोटी छोटी बातों में नकारात्मक होने की जरूरत नहीं है। जाब में बड़ा परिवर्तन कर लिया है और अब आफर आ रहा है तो निर्णय बहुत सोच समझकर लीजियेगा। एकादश भाव :आकस्मिक तौर पर पुण्य फलों के उदय आधार रहेंगे। लाभ पुरुषार्थ में वृद्धि कर रहा है। इस महीने अवकाश को भूले हुए हैं तो अनंत अवसर है। द्वादश भाव : जो नवीनता कामकाज में देखना चाह रहे थे, वहां वृद्धि है। मन के भीतर जीवन की अनुगूंज बेहतरी दे रही है। खर्च भी निवेश की ओर जाने वाले रहेंगे।
Yearly
Large
तुला : वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल
वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। नव वर्ष में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : संतान पक्ष के साथ द्वंद्व की स्थितियां थी, उसमें 29 मार्च के बाद सुधार के संकेत आ सकते हैं। शिक्षा को लेकर पशोपेश थी, तो वहां भी सकारात्मकता आ सकती है। 29 मार्च से 18 मई तक समय रियल स्टेट संबंधी कामकाज में धीमा उसके बाद तीव्रता देख सकते हैं। द्वितीय भाव : शुरुआती दो महीनों में कम्युनिकेशन में रियेक्टिव होने से बचे। मैन्यूफैक्चिरिंग या मशीनरी संबंधी कामकाज में ये वर्ष व्यवस्थित कहा जाएगा। पूर्व दिशा की ओर से महत्वपूर्ण संकेत आ सकते हैं। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में संघर्षों की यात्रा रही, वहां अब ये समय असीम संभावनाएं लाने वाला रहेगा। तृतीय भाव : नौकरी पेशा जीवन में स्थिरता मिल सकती है। किसी रिलेशन में आगे बढऩे के लिहाजा बेहतरी है। नए कामकाज की शुरुआत के अवसर मिलते प्रतीत होते हैं। कामकाज में समयबद्धता आने वाली रहेगी। चतुर्थ भाव : 15 जनवरी से 13 फरवरी तक हृदय जनित रोगों से संभलते हुए बढ़े। नौकरी पेशा जीवन में ये वर्ष संभावनाओं को लाने वाला रहेगा, जिसके साथ जुडऩे की आवश्यकता रहेगी। यात्राओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत रहेगी। यात्राओं में स्वास्थ्य का ध्यान रखे। रुपये पैसे की व्यवस्थाएं आर्थिक प्रगति देने वाली हो सकती है। पंचम भाव : कैलिबर के साथ संदेह आ सकता है। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में अति विश्वास से बचियेगा। गणनाओं पर ध्यान देना जरूरी है। विद्यार्थी वर्ग भटकाव का शिकार हो सकते हैं। षष्ठ भाव : शत्रु पक्ष हावी नहीं है। आकस्मिक यात्रा कोई साथ जुड़ती है तो उसे स्वीकारना बेहतर कहा जाएगा। पूर्वाभास की सकारात्मकता निरन्तर तौर पर बनी हुई है। सर्वांगीण लाभ में वृद्धि देख सकते हैं। सप्तम भाव : गृहस्थ पक्ष की ओर से सुखद खबरें है, परन्तु वहां तुलनाओं से बचे। ह्यूमन रिर्सोर्सेज संबंधी कामकाज में जनवरी में अच्छे संकेत रह सकते हैं। अवसर के साथ जुड़ा जा सकता है। व्यापारिक साझेदारी में जल्दबाजी ठीक नहीं है। अष्टम भाव : विदेश संबंधी कामकाज में तीव्रता के साथ सहयोग की गतिविधियां देखने वाले हो सकते हैं। नवम भाव : शिक्षा संबंधी स्तर पर बेहतरी है। फरवरी मार्च का महीना दशम भाव : छोटी छोटी रुकावटें दिक्कतें दे सकती है, संभले। एकादश भाव : पुण्य फलों का उदय है। शुरुआती 15 दिन में नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिहाजा संकल्प शक्ति जाग्रति है। द्वादश भाव : नशे की वजह से दिक्कतें नहीं हो, इसका ध्यान रखते हुए चलने का प्रयास करना चाहिए। विदेश संबंधी कामकाज में ठीकठाक स्थितियां कही जाएगी।